MP में 19 सीटों के लिए उमा भारती की डिमांड, टिकट दावेदार समर्थकों की लिस्ट वायरल, वीडी शर्मा को लिखा पत्र
Uma Bharti: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषणा के पहले उमा भारती फिर चर्चा में हैं। उमा ने प्रदेश की 19 सीटों के लिए अपने समर्थकों को टिकट दिलाने प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी हैं। सोशल मीडिया पर यह पत्र जमकर वायरल हो रहा हैं। चिट्ठी में यह भी लिखा है कुछ और नाम 'मैं अगली सूची में भेजूंगी'।
दरअसल बीजेपी 39 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी है। दूसरी सूची की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। कुछ सीटों पर जरुर असमंजस है, बाकी पर दिग्गज नेता एक राय हैं। इसी बीच उमा भारती की वायरल चिट्ठी ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी हैं।
इससे पहले उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर काफी चर्चा में रही। कई सवाल उठाते रही। जिस पर शिवराज सरकार ने उनकी कई मांगों पर विचार भी किया। फिर लाड़ली बहना योजना लॉन्च होने के वक्त सीएम शिवराज सिंह बहन तुल्य उमा का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे।

ये है वो 19 सीटें जहां अपने समर्थकों के लिए मांगे टिकट
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने समर्थकों के लिए जिन 19 सीटों पर टिकट मांगे हैं, उनमें सीहोर विधानसभा से गौरव सन्नी महाजन, सागर देवी से दीवान अर्जुन सिंह, छतरपुर जिले की बिजावर या राजनगर से बाला पटेल, निवाड़ी से अखिलेश अयाची, पोहरी से नरेन्द्र बिरथरे, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से शैलेन्द्र शर्मा, सिलवानी से ठा. भगवान सिंह लोधी, खरगोन कसरावद से वीरेन्द्र पाटीदार, बहोरीबंद से राकेश पटेल, जबलपुर उत्तर-मध्य से शरद अग्रवाल, भिण्ड मेहगांव से देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सतना से ममता पाण्डे, इछावर से डॉ. अजय सिंह पटेल, सांची से मुदित शेजवार, गंजबसौदा से हरिसिंह कक्काजी, लहार से रसाल सिंह, उज्जैऩगर से संजय पटेल (चीकली वाले), बैतूल शहर से योगी खण्डेवाल, डिण्डोरी से दुलीचंद उरैती शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की चार विधानसभाओं इछावर और सीहोर विधानसभा से अपने समर्थकों के लिए टिकट मांगे हैं। पूर्व सीएम उमा भारती ने इछावर विधानसभा से डॉ. अजय सिंह पटेल के लिए टिकट मांगा है। हालांकि पिछले 40 सालों से इछावर विधानसभा में बीजेपी केवल और केवल करण सिंह वर्मा पर ही दांव लगाती आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications