Indore News: अघोरी बाबा को आया सपना, जेंडर चेंज कराया, बन गए 'अर्धनारीश्वर'
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां केदारनाथ से इंदौर आए अघोरी बाबा ने जेंडर चेंज करवाया है। शहर के एक निजी अस्पताल में लगभग 5 घंटे तक चली लंबी सर्जरी के बाद बाबा अब पुरूष से महिला बन गए हैं।
केदारनाथ से बाबा जेंडर चेंज कराने इंदौर पहुंचे हैं, जहां बाबा अकेले ही कार से इंदौर आए हैं। वहीं बाबा जिस कार से इंदौर पहुंचे हैं, उस कार का हुलिया देख हर कोई हैरान नजर आया। इस कार पर बाबा ने अर्ध्यनारिश्वर लिखवा रखा है। साथ ही अपना फोटो भी बाबा ने कार पर लगाया है।

बाबा बताते हैं की, उनका जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ है, जहां सालों पहले बाबा ने अपने परिवार का त्याग कर दिया है। बाबा की माने तो उन्हें सालों पहले सपना आया था, जिसके बाद उनपर अर्धनारीश्वर बनने का जुनून सवार हो गया। बस फिर क्या था, बाबा ने अपनी कार उठाई और बाबा इंदौर आ पहुंचे, जहां एक निजी अस्पताल में लगभग 5 घंटे तक चली सर्जरी के बाद बाबा का जेंडर बदल गया है। वहीं अब बाबा पुरूष से महिला बन गए हैं, जहां बाबा को अब अर्धनारीश्वर के रूप में खास पहचान मिलेगी।
बाबा की माने तो सपना आने के बाद उन्होंने इंदौर में डॉक्टर से जेंडर चेंज करवाने को लेकर बात की थी, जिसके बाद इंदौर आकर बाबा ने अपना जेंडर चेंज करवाया है। वहीं डॉक्टर्स की माने तो जेंडर चेंज करवाने के बाद अब बाबा कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे, फिर सब कुछ ठिक होने के बाद बाबा को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इंदौर में इससे पहले भी जेंडर चेंज करवाने के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लोगों ने जेंडर चेंज करवाया है। वहीं अब एक बार फिर केदारनाथ से आए बाबा ने जेंडर चेंज करवाया है, जिसके बाद अब बाबा अर्धनारीश्वर बन गए हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: एक साथ कई मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, अंजुम बनी आरती और रईस को मिला अर्पित नाम












Click it and Unblock the Notifications