Uma Bharti की रामभक्ति को चुनौती दे रही ओरछा शराब दुकान, बोलीं-जो होगा वह मप्र के लिए उदाहरण होगा
Former Chief Minister Uma Bharti श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करने ओरछा पहुंची थीं। ओरछा के मुहाने पर शराब दुकान को फिर खुला देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए तीन ट्वीट कर कहा कि यह शराब दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती दे रही है। यहां जो होगा मप्र के लिए उदाहरण होगा। बता दें कि यह वही दुकान हैं, जहां कुछ महीनों पहले उमा भारती ने गोबर फेंककर विरोध जताया था।

Uma Bharti ने ओरछा में जिस शराब दुकान पर कुछ महीनों पहले गोबर फेंका था, उसे दोबारा खुला देखकर गुस्सा जताया है। वे यहां भाई दूज पर श्री रामराजा सरकार के दर्शन करने पहुंची थीं। दुकान को खुला देखकर उन्होंने ओरछा में शराब दुकान को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडिल अकाउंट से एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। उमा भारती ने कहा ओरछा की यह शराब दुकान मुझे प्रेरणा देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मप्र के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होगा। यह दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है।

उमा ने शराब दुकान मामले को अयोध्या से जोड़ दिया
उमा ने चौथे ट्वीट में लिखा है आज मुझे अयोध्या बहुत याद आई, लोकसभा कीक 2 सीटों से लेकर अयोध्या ने हमें दो बार केंद्र में अपने बहुमत से सरकार बनाने की हैसियत प्रदान की है। जब ढांचा गिरा वह गैरकानूनी कृत्य माना गया।, हम सब अपराधी माने गए और वहीं अंत मे हमारे अपराध पर आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। ओरछा की यह देशी-विदेशी शराब की दुकान मुझे प्रेरणा देती है कि यहां जो घटेगा वह पूरे मप्र के लिए उदाहरण होगा, देखते हैं क्या होता है। इसके पूर्व के ट्वीट में उमा भारती ने कहा था, मैं आज सुबह ओरछा में थी, रामराजा सरकार के दर्शन करके मन प्रसन्नता से भर जाता है, लेकिन ओरछा के मंदिर आते-जाते ठीक ओरछा के मुहाने पर देशी-विदेशी शराब की बड़ी भारी दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है।
कोर्ट से स्टे ले आया शराब दुकान ठेकेदार
दरअसल कुछ महीनों पहले उमा भारती ने ओरछा की इस शराब दुकान पर रुककर गोबर फेंककर अपना आक्रोश जताया था। उन्होंने ओरछा के मुहाने पर दुकान के स्थान को लेकर प्रशासन को भी घेरा था। यह दुकान जहां के लिए स्वीकृत थी, वहंा के बजाय गलत स्थान पर आवंटित कर दी गई थी। उमा के विरोध के बाद इस पर ताला डाल दिया गया। बाद में शराब ठेकेदार दुकान संचालक कोर्ट से स्टे ले आया और दुकान दोबारा चालू हो गई। उमा इसी खुली दुकान को देखकर तैश में आ गईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications