Ujjain में शिवरात्रि पर 21 लाख दिए जलाकर बना गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, लेजर शो ने जीता दिल, देखें Video

Ujjain Shiv Jyoti Arpanam 2023: महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीपक जलाकर बनाया गया गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

ujjain

Ujjain Shiv Jyoti Arpanam 2023: मध्य प्रदेश की महाकाल की नगरी उज्‍जैन में महाशिवरात्रि के अवसर पर 21 लाख मिट्टी के दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन में "शिव ज्योति अर्पणम 2023" में एक मनमोहक लेजर शो आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पटाखे भी फोड़े गए और भगवान शिव को समर्पित भक्ति गीत की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही थी। उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 'शिव ज्योति अर्पणम-2023' का आयोजन किया गया। जिसके तहत ये कार्यक्रम आयोजित किया गया।

22,000 स्वयंसेवकों ने मिलकर जलाए 21 हजार दीपक

गौरतलब है कि पिछले साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 11,71,078 दीये जलाए गए थे वहीं इस बाद 21 हजार मिट्टी के दीपक जलाकर ये गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाया गया है। रिपोर्टों के अनुसार ये रिकॉर्ड हासिल करने के लिए लगभग 22,000 स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उज्‍जैन से पहले "अयोध्या दीपोत्सव 2022" में दीपावली पर अधिकतम 15.76 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया था।

लेजर शो में अद्भुत दिखी महाकाल की नगरी

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इवेंट में हो रहे लेजर शो का वीडियो शेयर किया है जिसमें महाकाल की नगरी का दृश्‍य देखते ही बन रहा है। हर ओर से रंगबिरंगी लाइट से पावन भूमि जगमगाती नजर आई। इस सुंदर और अद्भत नजारे को देखने हजारों की संख्‍या में लोग जुटे।

शिवराज चौहान ने महाकालेश्‍वर में पूजा-अर्चना की

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मन्दिर में पहुंच पूजा-अर्चना की और भगवान महाकालेश्वर से प्रदेश की जनता के लिये मंगल कामना की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर "शिव ज्योति अर्पणम: 2023'' कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महाशिवरात्रि की महिमा

महाशिवरात्रि हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हिंदू धर्म के अनुसार, हिंदू कैलेंडर के प्रत्येक चंद्र मास में एक शिवरात्रि होती है। एक वर्ष में मनाई जाने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+