MP News: लोगों की सेहत से खिलवाड़, ब्रांडेड कंपनी के पोहा के पैकेट में मिले दो मरे हुए चूहे
Dewas News: इंदौरी पोहे (Indori Poha Recipe) की धूम देश ही नहीं दुनियाभर में है। लेकिन इंदौर की पोहा बनाने वाली कंपनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पोहे के पैकेट में दो मरे हुए चूहे निकलने का दावा किया जा रहा है। [वीडियो नीचे हैं]
जानकारी अनुसार देवास के एमजी रोड पर स्थित गुरु नानक किराना स्टोर से ग्राहक समीर ने बीते दिनों पोहे के पैकेट खरीदे थे। जब वह अपने घर लेकर गया तो पैकेट से मरे हुए दो चूहे निकले। इसके बाद समीर ने खाद्य विभाग को सूचना दी।

सुचना पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां पैकेट को सील कर जांच के लिए भेजा गया। ग्राहक समीर ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों गुरुनानक किराना स्टोर से पोहे के पेकेट लेकर गया था। एक पेकेट तो पहले खोल लिया था।
Recommended Video
वही एक पेकेट आज शनिवार को खोला तो उसमें से बदबु आने लगी जब पेकेट से पोहे निकाले तो उसमें से दो मरे चुहे निकले है। मेरे द्वारा खाद्य विभाग को सुचना दी गई है। मेरी मांग है की पोहे बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की जाए।
वही दुकानदार का कहना है कि यहां पैकेट कंपनी से बनकर आए हैं। यदि ग्राहक की शिकायत है तो कंपनी के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए।
खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर ने वन इंडिया हिंदी को जानकारी दी की पोहे के पेकेट मे चुहे निकलने का मामला सामने आया था। जो की हेस्टी टेस्टी कंपनी के पोहे के पैकेट है। खाद्य विभाग की टीम दुकान पहुंच कर पोहे के पेकेट के सेंपल लिए गये। जिन्हें जांच के लिये भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर कंपनी के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications