अचानक दुर्घटना में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई मौत, देर रात अस्पताल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में एक्टिव नजर आ रहे हैं। किसी भी जब संध्या को भाजपा कार्यकर्ताओं की दुर्घटना की खबर मिली तभी तुरंत अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।

इस दौरान सिंधिया पीड़ित परिवारों से उनका दर्द बताते हुए नजर आए। बता दे अचानक हुई दुर्घटना में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जैसे ही संध्या को इसकी सूचना लगी वह तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

Two BJP workers died in sudden accident in Guna Jyotiraditya Scindia reached hospital at night

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल अपने लोकसभा क्षेत्र गुना में पहुंचे हुए थे व कई कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। तभी उन्हें सूचना आई कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, आनंद रघुवंशी जी (मंगराना ग्राम) (जिला मंत्री भाजपा) निवास- अन्नपूर्णा कॉलोनी मीनाक्षी हॉस्पिटल ( गुना ), कमलेश यादव पुत्र सरदार सिंह यादव (मोहनपुर ग्राम) निवासी- सीताराम कॉलोनी नेताजी की कोठी के पीछे( गुना ), मनोज धाकड़ जी (ग्राम उकावदकला) (धाकड़ समाज अध्यक्ष और अध्यक्ष सरपंच संग एसोसिएशन) निवासी- उदासी आश्रम के पास ( गुना ) के साथ दुर्घटना हो गई।

Two BJP workers died in sudden accident in Guna Jyotiraditya Scindia reached hospital at night

एक गाड़ी ने उन्हें मीनाक्षी अस्पताल के पास रौंद दिया और अस्पताल लेकर ज़ाया जा रहा था। घटना की सूचना प्राप्त होते ही केंद्रीय मंत्री भी कार्यकर्ताओं के साथ संजोग अस्पताल पहुँचे , हालांकि आनंद रघुवंशी व कमलेश को बचाया नहीं जा सका । खुद केंद्रीय मंत्री कई घंटे अस्पताल में रहे व काफ़ी उदास हो गए। तीनों कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री के बेहद करीबी थे

आज केंद्रीय मंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। सूचना प्राप्त अनुसार आज केंद्रीय मंत्री आनंद रघुवंशी व कमलेश यादव के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होंगे। मनोज धाकड जी की स्तिथि अब ख़तरे से बाहर है व दुर्घटना करने वाली गाड़ी पुलिस ने क़ब्ज़े में व गाड़ी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+