शिवराज कैबिनेट का विस्तार: तुलसी सिवावट-गोविंद सिंह राजपूत ने ली मंत्री पद की शपथ
Shivraj Singh Chouhan Cabinet Expansion, भोपाल। बड़ी खबर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से आई है, यहां आज (03 जनवरी, 2021) शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट का विस्तार हो गया। शिवराज की कैबिनेट में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) और गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने मंत्री पद की शपथ ली है। मंत्रियों को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सादगी पूर्ण ढंग से राजभवन में आयोजित किया गया। दोनों मंत्रियों के शपथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस राजभवन में मौजूद रहे।
Recommended Video

बता दें, मध्य प्रदेश में हुए उप-चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को आए थे। उप-चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार का होना था। लेकिन कोविड-19 के चलते मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही थी। तो वहीं, इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की चार दौर की बैठकें हुई। सूत्रों ने बताया कि 1 जनवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति मिली थी। इसके बाद कार्यक्रम तय किया गया। जिसके बाद आज (03 जनवरी, 2021) भोपाल स्थित राजभवन में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) और गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
सिलावट को जल संसाधन और राजपूत को परिवहन-राजस्व विभाग मिलेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुलसी सिलावट को जल संसाधन और गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन व राजस्व विभाग मिलना लगभग तय है। शिवराज सरकार सत्ता में आने के बाद सिलावट और राजपूत को यही विभाग सौंपे गए थे। हालांकि बीजेपी अब इन दोनों को अन्य विभाग देना चाहती थी, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व और सिंधिया के बीच हुई सहमति के बाद दोनों नेताओं को एक बार फिर उन्हीं विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications