Guna News: चलती कार पर पलटा कबाड़ से भरा ट्रक, सड़क हादसे में पूरे परिवार की मौत, कार को काटकर निकाले गए शव

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दंपति समेत दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घने कोहरे के बीच कबाड़ से लदा हुआ एक ट्रक कार के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया। NH-46 पर गादेर के पास हादसा हुआ है।

कबाड़ से भरा हुआ एक ट्रक ओवरटेक करते समय अपना संतुलन खो बैठा और चलती हुई कार के ऊपर पलट गया‌। ट्रक में 40 टन से ज्यादा कबाड़ लदा हुआ था। कबाड़ से लदा ट्रक पलटने से कार बुरी तरह चकनाचूर हो गया और सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई।

Guna NH 46

जानकारी अनुसार स्विफ्ट कार में पूरा परिवार सवार होकर जा रहा था। सभी राजगढ़ जिले के निवासी थे। गाड़ी के नंबर MP09 CK 4194 के आधार पर मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है‌।

ट्रक कबाड़ से ओवरलोड इतना ज्यादा लगा हुआ था की ट्रक को सीधा करने में एक क्रेन की मदद लेनी पड़ी। ट्रक के अंदर लदे स्क्रैप को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। ट्रक खाली करने के बाद क्रेन मशीन से हटाया जा सका। दर्दनाक सड़क हादसे को देखकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक कार में सवार पूरे परिवार की मौत हो चुकी।

पुलिस की जानकारी अनुसार खतरनाक सड़क हादसे में एक पुरुष एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई है। परिवार जनों को हादसे की जानकारी फोन के माध्यम से दी गई। कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया जिससे ये हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+