सड़क किनारे घर में घुसा ट्रक, परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे, गांव वालों ने देखा तो फटी रह गई आंखें
Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है। रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा। दर्दनाक घटना के कारण घर में सो रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बृजपुर पुलिस थाने के अंतर्गत भुसाड़ा गांव में रात लगभग 1:30 बजे यह घटना हुई है। जिसमें घर के आंगन में सो रही महिला ट्रक की चपेट में आ गई। इसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। वहीं, तीन घायलों का इलाज जारी है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बृजपुर पुलिस थाना प्रभारी भानु प्रताप ने जानकारी दी की ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक घर में जा घुसा। जैसे ही ट्रक दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसा उसकी चपेट में एक महिला आ गई। अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
भानू प्रताप ने जानकारी दी कि घटना की जानकारी गांववालों ने दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने नशे में धुत चालक को पकड़ लिया था। जैसे ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची उन्होंने उसे उनके हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications