मध्य प्रदेश : तिहरे हत्याकांड से दहला रतलाम, पति-पत्नी और बेटी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शहर के औद्योगिक थाना इलाके के राजीव नगर में एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिले। तीनों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या की गई थी।

पहली मंजिल पर इनके शव मिले

पहली मंजिल पर इनके शव मिले

जानकारी के मुताबिक राजीव नगर में रहने वाले गोविंद, उनकी पत्नी शारदा और 21 वर्षीय बेटी दिव्या का शव उनके घर से बरामद किया गया है। परिवार मकान की पहली मंजिल पर रहता था। पुलिस ने तीनों शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।

 सैलून चलाता था गोविंद

सैलून चलाता था गोविंद

रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि मृतक सैलून चलाने का काम करता था। उसकी बेटी पढाई करती थी और पत्नी हाउसवाइफ थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घर से स्कूटी की चाबी भी गायब होना सामने आई है। वहीं, घर में किसी तरह की लूटपाट का सामान गायब होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

 परिचित पर हो रहा शक

परिचित पर हो रहा शक

पुलिस के मुताबिक जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे ऐसी आशंका है कि किसी जान पहचान के व्यक्ति ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+