MP News: 29 सीटें जीतने के बाद मोहन यादव के नेतृत्व में ही चलेगी भाजपा सरकार, वोट प्रतिशत में जबरदस्त इजाफा

MP Lok Sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए प्रदेश की सभी 29 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। इसके बाद मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार पर कार्यकर्ताओं का भरोसा और अधिक बढ़ गया है। दरअसल, राजनीतिक विश्लेषक और बुद्धिजीवी लोग यह मानकर चल रहे थे कि अगर एमपी में भाजपा की सीटें घटी तो प्रदेश में नेतृत्व बदला जा सकता है।

लेकिन 4 जून को आए नतीजे ने यह साफ कर दिया कि प्रदेश में डॉ मोहन यादव और वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा संगठन ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है। वन इंडिया से बातचीत में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ने बताया कि मोहन यादव की नेतृत्व में लगातार भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है इसलिए वहीं सीएम बने रहेंगे। हम सभी मिलकर उनके नेतृत्व में गरीब शोषित, वंचितों को न्याय दिलाने में काम कर रहे हैं।

Tremendous increase in vote percentage to win 29 MP seats in Lok Sabha elections 2024

वोट प्रतिशत में भी भाजपा को जबरदस्त फायदा मिला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सीएम मोहन यादव के शपथ लेने के बाद से यह आरोप लगा रहे थे कि मध्य प्रदेश में जनता के साथ धोखा हुआ है। उनका कहना था कि चुनाव शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़ा गया, लेकिन मुख्यमंत्री किसी और को बनाया गया। वे लगातार मोहन यादव को पर्ची वाले मुख्यमंत्री बता रहे थे। लेकिन कल जब परिणाम सामने आए और भाजपा को सभी 29 सीटों पर शानदार जीत मिली तो यह माने जाने लगा कि प्रदेश में जनता ने मोहन यादव को अपना सीएम मान लिया है। वहीं चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी वहीं चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी शानदार जीत मिली है।

वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को लोकसभा चुनाव में करीब 59% जो विधानसभा से भी अधिक था। जबकि कांग्रेस को 32% वोट प्राप्त हुआ। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी को 3.028% वोट प्राप्त हुआ, जो उसका कोर वाटर माना जाता है। जबकि नोट को 1.41% वोट प्राप्त में हुए और अन्य के खाते में 3.32% वोट गए।

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद, भाजपा उत्साहित है, जबकि कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई है। भाजपा को सबसे ज्यादा वोट आदिवासी अंचल से मिले हैं, जहां पर एक तरफा जीत के कारण कमलनाथ के गढ़ में कमल खिल गया। मतगणना शुरू होने से पहले, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे थे, लेकिन पहले राउंड की गणना शुरू होते ही, भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू हर विधानसभा में बढ़त बनाते नजर आए।

पहले राउंड में ही भाजपा को लगभग 10 हजार की लीड मिल गई थी, जो हर राउंड के साथ बढ़ती रही। जब सभी विधानसभा के राउंड का समापन हुआ, तो भाजपा की जीत का आंकड़ा 1 लाख 13 हजार के पार पहुंच चुका था। कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ हर राउंड में पिछड़ते रहे, जो अंत तक बरकरार रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+