MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का आखिरी दौर, इस दिन से मौसम लेगा करवट, बढ़ेगी ठंड
Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश से मंगलवार को मानसून की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है। मौसम विभाग ने घोषणा कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि कई जिलों में नए सिस्टम बन रहे हैं, जिससे बारिश का असर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक 16 अक्टूबर को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं अब प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट भी देखी जाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली तक प्रदेश में हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगेगा।

Recommended Video
मौसम विभाग ने अभी भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को रतलाम, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, सीहोर के अलावा धार और कटनी के साथ-साथ आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है।
बताया जा रहा है कि फिलहाल प्रदेश में दो वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, एक अरब सागर तो दूसरा बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है, ऐसे में प्रदेश में हल्का दबाव पढ़ने की वजह से बारिश की संभावना कही कही दिख रही है।
हालांकि मौसम विभाग का कहना कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा और हल्की बारिश का यह दौर भी खत्म हो जाएगा।
वहीं मध्य प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर से हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। क्योंकि बारिश का दौर खत्म होने के बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी और तापमान 20 डिग्री से नीचे जा सकता है। ऐसे में तापमान में गिरावट की वजह से हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत होगी। हालांकि दिन में अभी भी मौसम 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। फिलहाल हल्की ठंड की आमद से किसानों को भी फायदा होगा।
मौसम विभाग अनुसार मध्य प्रदेश में ठंड की दस्तक ग्वालियर-चंबल संभागों से होगी। क्योंकि सबसे पहले उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होगी जो धीरे-धीरे मध्य भारत की तरफ आएगी। ऐसे में मध्य प्रदेश के रास्ते ही ठंड दक्षिण भारत में प्रवेश करती है। फिलहाल प्रदेश के मौसम में कही भी गर्मी का एहसास नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications