मालकिन को बचाने के लिए सियार से भिड़ गया पालतू डॉग
शिवपुरी में अपनी मालकिन को बचाने के लिए सियार से भिड़ गया पालतू डॉग, सियार दुमदमा कर भागा।
शिवपुरी, 4 जून। शिवपुरी में अपनी मालकिन की जान बचाने की खातिर एक पालतू डॉग सियार से भिड़ गया। अपनी जान की परवाह किए बिना डॉग ने सियार को टक्कर देते हुए उसे भागने पर मजबूर कर दिया। सियार ने डॉग की 55 वर्षीय मालकिन पर हमला किया था और अपनी मालकिन को बचाने के लिए डॉग ने अपनी जान दांव पर लगा दी।

पोहरी के बछौरा गांव की रहने वाली 55 साल की रामप्यारी अपने खेतों में बैठी हुई थी। रामप्यारी को अकेला देखकर जंगल से निकलकर आए सियार ने रामप्यारी पर हमला बोल दिया। सियार ने रामप्यारी पर हमला बोलते हुए शरीर पर घाव दे दिए और रामप्यारी को लहूलुहान कर दिया। रामप्यारी अपनी जान बचाने के लिए सियार से संघर्ष करती रही।
मालकिन को लहूलुहान देख पालतू डॉग ने सियार पर किया हमला
जिस वक्त सियार रामप्यारी पर हमला करके उन्हें घायल कर रहा था, उस वक्त खेतों में रामप्यारी का पालतू डॉग भी मौजूद था। पालतू डॉग ने जब रामप्यारी की जान को खतरा देखा तो डॉग ने सीधा सियार पर हमला कर दिया।
डॉग की हिम्मत देखकर उल्टे पांव भागने को मजबूर हो गया सियार
अपनी मालकिन की जान जोखिम में देखकर डॉग ने काफी आक्रामक तरीके से सियार पर हमला बोल दिया। अचानक डॉग द्वारा किए गए हमले से सियार भी हड़बड़ा गया। कुछ देर तक तो सियार ने डॉग का सामना किया लेकिन दोनों की लड़ाई में डॉग सियार पर भारी साबित हुआ और सियार डॉग के हमले से घबराकर उल्टे पांव जंगल में वापस भाग गया।
घायल रामप्यारी को उपचार के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती
डॉग की हिम्मत से रामप्यारी की जान तो बच गई लेकिन सियार के हमले से रामप्यारी लहूलुहान हो गई। इस बात की जानकारी जब रामप्यारी के परिजनों को लगी तो वे रामप्यारी को उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां जिला हॉस्पिटल में रामप्यारी के घाव की मरहम पट्टी की गई।
पालतू डॉग ने निभाई वफादारी
रामप्यारी का कहना है कि उनके पालतू डॉग ने वफादारी निभाते हुए उनकी जान बचा ली। अगर समय रहते उनका पालतू डॉग सियार पर हमला नहीं करता तो सियार रामप्यारी की जान ले लेता। रामप्यारी के वफादार डॉग को लेकर अब इलाके में चर्चाएं भी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications