मेरे साथ पत्नी की तरह रहो...', एमपी में ससुर की हरकतों से तंग आकर एसपी ऑफिस पहुंची बहू

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां अपने ससुर की गंदी नीयत और उसकी हरकतों से तंग आकर बहू एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंची है।

पीड़ित महिलाने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायती आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर उस पर बुरी नियत रखता है। उसने ससुर पर अश्लील हरकतें करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके पति के घर पर न होने के कारण आरोपी ससुर उसपर अपनी पत्नी बनकर रहने के लिए दबाव बनाता है।

Daughter in law father in law dirty eyes Chattarpur

पीड़िता टीकमगढ़ जिले के पलेरा की रहने वाली है। छतरपुर में अपने माता पिता के साथ एसपी ऑफिस शिकायती आवेदन देने के लिए पहुंची हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका ससुर ददोनाथ उसके साथ कई बार शर्मनाक हरकत करने का प्रयास कर चुका है।

महिला का पति आपराधिक मामले में जेल में सजा काट रहा है। ससुर का कहना है कि अगर तुम घर में रहना चाहती हो तो तुम्हे मेरी पत्नी बनकर रहना होगा।

पीड़िता का कहना है कि वह छतरपुर में अपने माता पिता के साथ पेशी के लिए आई हुई थी। आरोपी ससुर भी वहां था। शाम के समय, मैं पेड़ के नीचे बैठी हुई थी। उसी समय मेरा ससुर आ गया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करते हुए घर चलने को कहने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसकी एक बेटी भी है। उसके भरण पोषण के लिए वह ससुराल जाती थी। वहां भी उसका ससुर गंदे इरादे से उसका इंतजार करता है। पति पिछले कई सालों से जेल में है। इसी लिए ससुर मौके का फायदा उठाना चाहता है।

पुलिस की जानकारी मुताबिक पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ससुर मुझे अपनी पत्नी बनकर रहने के लिए कहता है। पति का पिता कई बार बुरी नियत से मेरे साथ अश्लील हरकतें भी कर चुका है। यही वजह की पीड़िता शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। महिला ने आवेदन देते हुए पुलिस से मदद मांगी है। वहीं पीड़िता के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+