Video: दशहरा उत्सव में 'टिप-टिप बरसा पानी', डांसर की अदाओं पर बहके नेताजी; कॉन्स्टेबल उड़ेला पानी
Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में टिप-टिप बरसा पानी गाने पर बार-बाला के साथ नेता जी और पुलिसवाले ने न सिर्फ ठुमके लगाए, बल्कि बोतल से उसके उपर पानी डालकर उसे भिगो दिया। इसका वीडियो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बना लिया है। अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम सिंगोली नगर परिषद में आयोजित किया गया था। जहां सिंगोली थाने का एक कांस्टेबल और दशहरा समिति के उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षद उसके सिर पर पानी डालते और ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। कई लोग कार्यक्रम के बीच में ही उठकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, सिंगोली नगर परिषद द्वारा 13 दिवसीय दशहरा उत्सव के आखिरी दिन आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम रखा गया था। यहां पर बीजेपी समर्थित सुरेश कुमार जैन भाया नगर परिषद अध्यक्ष हैं। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भाजपा नेताओं समेत जनप्रतिनिधियों को मेहमान बनाया गया था।
कुछ देर कार्यक्रम सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन देर रात मंच पर डांसर ने अश्लीलता की हदें पार कर दी। अर्धनग्न अवस्था में डांस करने का वीडियो भी सामने आया है। मंच पर अश्लीलता होते ही उत्तेजित भीड़ में से कुछ युवा भी मंच पर चढ़कर अश्लीलता का प्रदर्शन करने लगे।
जानकारी मुताबिक देर रात तक बार बालाओं के डांस करने की जानकारी मिलने पर कांस्टेबल कार्यक्रम बंद करने पहुंचा था। लेकिन बार-बालाओं का डांस देख वह बहक गया और खुद भी उनके साथ डांस करने लगा।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांस्टेबल मंच पर चढ़कर डांसर के शरीर पर पानी उड़ेल रहा है। इस दौरान पार्षद महोदय ने तो न सिर्फ महिला डांसर पर पानी डाला बल्कि ठुमके पर ठुमके लगाते भी दिखे। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications