मध्य प्रदेश के DM का आदेश, सरकारी टीचर खोदेंगे शौचालय के लिए गड्ढा
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के जिले टीकमगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी ने 15 सितम्बर की शाम आदेश क्रमांक 821 जारी कर जिले के समस्त संकुल प्राचार्य, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, केन्द्र समन्वयक और जन शिक्षको को आदेश जारी किया है जिसमें स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिये ग्राम पंचायतों मे शौचालय हेतु गड्ढे खोदे जाने के लिये शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस आदेश के आते ही जिले के शिक्षक संगठन विरोध मे उतर आए हैं। शिक्षकों का कहना है कि इससे स्कूलों मे पढाई का व्यवधान होगा और बच्चों के साथ न्याय नहीं होगा। विरोध के स्वर उठते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी कहते है कि समग्र स्वच्छता पखवाड़े मे श्रमदान के लिये सभी विभागों को लिखा गया है जिससे की स्वच्छता रहेगी और लोग बीमारी से दूर रहेगें। शिक्षा विभाग के आदेश का यह उद्देश्य नहीं है कि बच्चों की पढाई डिस्टर्ब हो।
शिक्षकों की ड्यूटी इसलिये लगाई गई है कि जिससे कि वह आमजन को स्वच्छता के प्रति आकर्षित कर सके। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश ने समग्र स्वच्छता अभियान को लेकर जिले मे बवाल खड़ा कर दिया है। आला अधिकारी कुछ भी कहें।












Click it and Unblock the Notifications