टीकमगढ़ः घर से महिला अपने तीन बच्चों को लेकर निकली और कुएं में मिली सभी की लाश

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के भेलसी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लापता मां और उसके तीन बेटों के शव कुएं में मिले हैं। रविवार से महिला अपने बेटों के साथ लापता थी। इस दौरान पति ढूंढता हुआ गांव के पास कुएं की तरफ गया तो देखा कि चारों की लाशें तैर रही हैं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिर खरगापुर और बल्देवगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक बच्चों की उम्र एक से लेकर 16 साल के बीच की है।

tikamgarh four dead body found in well

पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि भेलसी गांव की रहने वाली 25 वर्षीय भारती रविवार की सुबह साढ़े दस बजे अपने बेटे 6 वर्षीय ब्रजगोपाल, 3 वर्षीय हरिचंद्र, 1 वर्षीय आकाश को लेकर घर में किसी को बताए कहीं चली गई। वह शाम तक जब नहीं लौटी तो पति नंदकिशोर ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद रात को 8 बजे बल्देवगढ़ थाना पहुंचकर नंदकिशोर ने पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रात के वक्त भी वह सभी को खोजता रहा। इसी बीच रात के करीब दो बजे जब नंदकिशोर ने कुएं में झांका तो देखा की चार लाशें तैर रही हैं। शव देख नंदकिशोर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। सोमवार सुबह बल्देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल खरगापुर थाना क्षेत्र का था।

ऐसे में खरगापुर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने कुएं से पहले महिला का शव निकाला। इसके बाद सर्चिंग की गई। सर्चिंग में कुएं से तीनों बेटों के शव बरामद किए गए। मामले में खरगापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+