मां सह नहीं पाई कलेजे के टुकड़े से जुदाई, ससुराल से कर लाई 3 साल के बेटे का अपहरण
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन शहर के मुगलपुरा क्षेत्र में एक रोचक घटना सामने आई है। यहां एक मां ने ही अपने तीन वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। सास की शिकायत पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो कहानी कुछ और ही निकली।

खरगोन कोतवाली थाना प्रभारी ललीत सिहं डागुर ने बताया कि मंगुबाई के बड़ बेटे गोलू की मौत हो जाने के बाद उसका तीन साल का बेटा रविंद्र अपनी दादी मंगुबाई के पास रह रहा था। गोलू की पत्नी पिंंकी अपनी मा के यहांं चली गई थी। उसके बाद वह किसी और के साथ चली गई, लेकिन मां तो मां होती है। वह अपने तीन साल के बेटे से जुदाई तीन महीने भी सह नहीं पाई और एक दिन अचानक ससुराल आ पहुंची। तब बेटा घर के बाहर खेल रहा था। वह उसे अपने साथ ले गई।
दादी मंगू बाई ने पोते की काफी तलाश की, फिर भी नहीं मिला तो पुलिस थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तलाश शुरू की और पिंकी की लोकेशन ट्रेस की, जो गुजरात के पोरबंदर के पास की आई। वहां पर पहुंची पुलिस को पिंकी व उसका बेटा मिल गया।












Click it and Unblock the Notifications