शारदा मंदिर पहाड़ी पर बिखरे मिले तीन कंकाल, साल, जैकेट और श्रृंगार का सामान; सस्पेंस भरी है यह कहानी
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक साथ तीन नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शवों को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह सनसनीखेज मामला मां शारदा देवी मंदिर के पीछे जंगल से सामने आया है।
रविवार शाम दो पुरुष एक महिला नर कंकाल बरामद हुए हैं। तीनों के शव एक पेड़ से लटके मिले हैं। मैहर सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरुषों के शव पेड़ से लटक रहे थे, जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा था। मृतकों ने ठंड के कपड़े पहन रखे थे। पुरुषों के शव पर जैकेट थी वहीं महिला के शव पर शाल मिली है। शव कंकाल में तब्दील हो चुके हैं।

मृतक कौन हैं और यहां कैसे पहुंचे, उनकी मौत कैसे हुई। इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। वारदात स्थल पर पहुंचे मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू करा दी है। अंधेरा हो जाने की वजह से मौके पर प्रकाश के इंतजाम किए जा रहे हैं।
शवों को मर्चुरी में भेजा गया है। खबर के अनुसार मृतक सीधी जिले के रहने वाले हो सकते हैं। मृतक मां और उसके बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और घटना की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications