तेज रफ्तार में मौत बनकर दौड़ी निजी बस, बाप-बेटे समेत तीन की ली जान
Khandwa News, खंडवा। इंदौर रोड पर सोमवा को भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतकों में वन विभाग का एक कर्मचारी और उनका बेटा भी शामिल है। खंडवा इंदौर रोड पर इंदौर की ओर जा रही निजी यात्री बस ने सामने से आ रहे दो मोटरसाइकिल पर सवारों को रौंद दिया। एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई बाकी दो इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो घायल भी गंभीर हैं।

हादसा खंडवा शहर से बाहर इंदौर रोड पर छोटी गांव गांव के पास हुआ। जहां इंदौर की ओर जा रही यात्री बस ने सामने से आ रही दो मोटरसायकल को टक्कर मारी। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाला। आज ही खंडवा जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई और ट्रैफिक के सूबेदार और उनके पुलिसकर्मी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सड़क सुरक्षा संबंधी तैयारियां कर रहे थे। घटना का पता चलते ही ट्रैफिक सूबेदार स्वयं मौके पर पहुंचे और तुरंत ही अपने वाहन ने घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे।
घटना इतनी दर्दनाक थी कि देखने वालों के होश उड़ गए। पुलिस की सक्रियता से तुरंत ही चार घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया जबकि एक मोटरसाइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। बाद में इलाज के दौरान दो और घायलों ने भी दम तोड़ दिया। मृतको में वन विभाग का एक फॉरेस्ट गार्ड और उनका बेटा है। फारेस्ट गार्ड मटक्का में पदस्थ थे और अपने बेटे के साथ खंडवा आ रहे थे।। एक अन्य मृतक सनावद का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज स्पीड में थी और गलत साइड से आते हुए मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी।












Click it and Unblock the Notifications