एक साथ दसवीं की परीक्षा देकर लौट रहे तीन भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत

रीवा, 7 मार्च। मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाइवे पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीन चचेरे भाई बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते नेशनल हाइवे पर गाड़ियों की लंबी जाम लग गई।

Reewa

जानकारी के अनुसार तीनों चचेरे भाई-बहन 10वीं की परीक्षा देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रीवा के खटखरी के पास नेशनल हाइवे पर हादसे का शिकार हो गए।

ट्रक इस कदर बेकाबू था और टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों भाई बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लोगों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। तीनों एक ही परिवार के थे। दसवीं की परीक्षा देने के बाद अपनी बाइक में वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान नेशनल हाइवे पर खटखरी के पास सामने से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों तीनों के सिर कुचला गया था। सड़क पर खून बिखरता था। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग भी सन्न रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+