'यह मेरा आखिरी चुनाव होगा', लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने खेला इमोशनल कार्ड

Digvijay Singh News: लोकसभा चुनाव में बस कुछ ही महीने रह गए हैं। कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इमोशनल कार्ड खेला है।

जानकारी अनुसार दिग्विजय सिंह को पार्टी के आलाकमान ने फोन पर सूचित कर दिया है कि उनको राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना है। दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे।

Digvijay Singh News

यहां दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी उम्र अब 77 वर्ष हो चुकी है। ऐसे में अब ये तय है कि यह लोकसभा चुनाव अब उनका आखिरी चुनाव हो सकता है। इसलिए वे क्षेत्र में जाकर उनसे उनके आखिरी चुनाव के लिए समर्थन मांगेंगे।

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार जो भी वादे जनता से कर रहे हैं, वे उनको पूरा नहीं कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में 19 शेष बची लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस अब तक अपनी दूसरी लिस्ट जारी नहीं कर सकी है। लेकिन फोन करके उन नेताओं को सूचित जरूर किया जा रहा है।जिनको लोकसभा चुनाव लड़ाना है।

राजगढ़ को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर लगातार दो बार से भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस कथित रूप से इस बार दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है ताकि भाजपा की सीट पर कब्जा जमाया जा सके।

इसी के चलते दिग्विजय सिंह को तीसरी बार राजगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा रहा है। साल 1984 से 1994 तक दो बार दिग्विजय सिंह राजगढ़ से सांसद रहे थे। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+