मध्य प्रदेश: एससी/एसटी एक्ट के विरोध में इस दल ने सुमित्रा महाजन के घर को बनाया निशाना
इंदौर। मध्य प्रदेश में एससी-एसटी एक्ट का विरोध सवर्ण जातियों द्वारा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में सवर्ण समाज के लोग लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के इंदौर स्थित घर के बाहर जा पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह सवर्ण, पिछड़ा और अल्प संख्यक समुदाय के लोगों ने सुमित्रा महाजन के मनीषपुरी स्थित घर के सामने घंटी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया है।

हालाकि, विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने सुमित्रा महाजन के घर के आसपास बैरिकैट्स लगाकर सभी को चौराहे पर ही रोक दिया था। प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़ गए थे कि उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के घर जाकर ही ज्ञापन देना है। इस वजह से पुलिस और सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल को प्रदर्शनकारियों की वजह से काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि,सुमित्रा महाजन अपने घर पर नहीं थीं वो सुबह ही दिल्ली चली गई थीं। ये जानकारी देने के बाद भी लोग विरोध प्रदर्शन करने से नहीं रुके और आखिरकार सपाक्स के कुछ सदस्यों ने घर के अंदर जाकर सांसद प्रतिनिधि और निगम सभापति अजय सिंह नरुका को ज्ञापन दिया।

एससी-एसटी एक्ट में संसोधन किए जाने को लेकर लगातार अगलों और पिछड़ों का विरोध जारी है। इस विरोध में करणी सेना भी शामिल हो गई है। जिसका असर मालवा इलाके में भी सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए गए थे। वहीं, करणी सेना ने उज्जैन और इंदौर में रैली निकालकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। अब क्षेत्र के बड़े नेताओं के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

आपको बताते चलें कि बीते दिनों लगभग हर पार्टी का सापाक्स कार्यकर्ताओं तथा करणी सेना के लोगों ने विरोध किया था। पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी द्वारा भोपाल मे आयोजित राहुल गांधी की रैली में भी एससी-एसटी एक्ट को लेकर करणी सेना ने विरोध किया। इस प्रदर्शन के चलते पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए साथ ही राहुल गांधी वापस जाओ की नारेबाजी भी हुई। इससे पहले भी सवर्ण जातियों ने दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा शिवराज सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओं का विरोध तथा घेराव किया है।
ये भी पढ़ें- यूपी: शिक्षा मंत्री ने जागरण में लगाए ठुमके, कहा आयोध्या में जल्दी बनेगा राम मंदिर
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications