MP BJP: विधानसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों में नहीं होगा कोई बदलाव, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का दावा

MP BJP: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 सीटों के प्रत्याशियों का, कांग्रेस से पहले ऐलान कर बीजेपी ने चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी हैं। अचानक जारी हुई इस सूची के बाद कई तरह की चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया हैं। लोग अपने-अपने तरीके प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया है कि जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हुआ हैं। उन्हें नहीं बदला जाएगा। वीडी शर्मा ने भरोसा जताया कि प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

बुधवार को दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे। उसके अगले दिन पार्टी ने मध्य प्रदेश समेत छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में शामिल विधानसभा क्षेत्रों में एससी-एसटी, ओबीसी भी हैं। जिनमें कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया तो कुछ 2018 में हारे हुए प्रत्याशियों को फिर मौका दिया हैं।

candidates-declared-for MP-BJP-assembly-elections

उम्मीदवारों की उम्र फिर वंशवाद या दूसरे पहलुओं पर चर्चा अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन अब जैसे-जैसे समय गुजरेगा और चुनाव कार्यक्रम घोषित होने घड़ी करीब आएगी, वैसे-वैसे पहली लिस्ट वाले विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति का आभाष भी शुरू हो जाएगा। हालांकि बीजेपी अपने अनुशासन और निर्धारित गाइडलाइन को प्राथमिकता देती हैं। ऐसे में पार्टी के किसी भी फैसले से नाखुश लोग आलाकमान तक अपनी भावना व्यक्त करने पहले तो पारंपरिक तरीके अपनाएंगे। संतुष्ट न होने पर फिर जनता के बीच भी अपना गुबार निकालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+