ये भी गजब है! मप्र के इस जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य और सीईओ को बैठने की जगह नहीं, पढ़िए खबर
सागर, 29 जुलाई। मप्र में बुंदेलखंड का निवाड़ी जिला एकमात्र और इकलौता ऐसा जिला है, जहां जिला पंचायत कार्यालय नहीं है। यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों तो ठीक खुद सीईओ के बैठने की जगह तो ठीक कुर्सी तक उपलब्ध नहीं है। नव निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण भी कलेक्टोरेट भवन के सभागार में कराया जाएगा।

निवाड़ी मप्र का इकलौता जिला है जहां जिला पंचायत कार्यालय ही नहीं, अध्यक्ष-सदस्य कहां बैठेंगे यह अभी तय नहीं है। निवाड़ी प्रदेश का 52 वां जिला था। यहां कई अन्य कार्यालय भी किराये की जगह या दूसरे सरकारी भवनों में उधार की व्यवस्था में चल रहे हैं। सभी का एक ही सवाल है, आखिर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सीईओ, अधिकारियों को कहां बैठक व्यवस्था दी जाएगी।
चार साल पहले जिला घोषित हुआ था
निवाड़ी को प्रदेश का 52 वां तथा बुंदेलखंड का छठवां जिला बनाए करीब 4 साल होने को हैं। 01 अक्टूबर 2018 को मप्र सरकार ने निवाड़ी को जिला घोषित किया था। लेकिन यहां जिला पंचायत के लिए भवन की व्यवस्था नहीं की गई है। पहली दफा इस जिले में जिला पंचायत का गठन का निवार्चन संपन्न कराया गया है।
10 वार्ड हैं जिला पंचायत के अधीन

जिला पंचायत गठन के साथ ही टीकमगढ से अलग करके 10 वार्डों का गठन किया गया था। जिला पंचायत चुनाव की अधिसूचना के बाद निवाड़ी में जिपं के सदस्यों के चुनाव हो चुके हैं। शुक्रवार दोपहर में यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सरोज राय को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications