फिल्मी स्टाइल में चोरी: अभिषेक करते समय 2.3 किलो सोने की प्रतिमा चुराई, पीतल की हूबहू मूर्ति रख दी
महाराष्ट्र पुलिस ने सागर पुलिस की मदद से मकरोनिया इलाके से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपी अर्पित जैन ने कचनेर जैन मंदिर से अभिषेक पूजन के दौरान 2300 ग्राम सोने की मूर्ति चुराकर पीतल की मूर्ति रख दी थी।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के कचनेर गांव स्थित जैन मंदिर में भगवान पाश्र्वनाथ की सोने की 2 किलो 300 ग्राम वजनी मूर्ति मंदिर से चोरी हो गई थी। चोरी का पता दो दिन बाद चला जब प्रतिमा ने अपना कलर छोड़ा तो पता चला कि किसी ने सोने की प्रतिमा चुराकर उसकी जगह पीतल की हूबहू प्रतिमा रख दी थी। फिल्मी स्टाइल में मंदिर के गर्भगृह से सनसनीखेज चोरी के खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ था। तीन दिन पहले चोर मप्र के सागर मकरोनिया थाना इलाके से पकड़े गए, जिनमें अर्पित जैन शिवपुरी और अनिल विश्वकर्मा शाहगढ़ सागर जिले का रहने वाला है।

औरंगाबाद पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार 25 दिसंबर को जिले के चिकलथाना पुलिस में औरंगाबाद के विनोद लोहाडे ने कचनेर में स्थित जैन समुदाय के तीर्थस्थल श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के कोर से 2 किलो से अधिक वजन वाली सोने की मूर्ति चोरी होने की एफआईआर लिखाई थी। चोर ने सोने के असली मूर्ति चुराकर पीतल की गोल्ड पॉलिश वाली प्रतिमा रख दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता जांच शुरु की। पुलिस अधीक्षक ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी।
आचार्य सौभाग्य सागर महाराज के साथ सेवक बनकर पहुंचा था
पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ दिनों पूर्व मंदिर में चातुर्मास जारी था। उसके लिए सौभाग्य सागर महाराज के साथ प्रमुख आरोपी अर्पित नरेन्द्र जैन सेवक बनकर उनके साथ आया था। वह मंदिर में चार महीने तक ठहरा हुआ था। चातुर्मास समाप्त होने के बाद आरोपी नरेन्द्र जैन मध्य प्रदेश रवाना होकर वह 20 दिन बाद फिर कचनेर पहुंचा। इधर, मंदिर में होने वाले अभिषेक के लिए सोने की मूर्ति को बाहर निकाला जाता था। फिर उस मूर्ति उसी स्थल पर रख दिया जाता था। यह सारी जानकारी हासिल करने के बाद 14 दिसंबर को आरोपी अर्पित नरेन्द्र जैन ने चालाकी करते हुए मंदिर में रखी हुई सोने की मूर्ति चुराकर अपने साथ राजस्थान के जयपुर से बनाकर लाई हुई पीतल की मूर्ति रखीं और गायब हो गया था।
तीर्थक्षेत्र कुंडेश्वर: नीलगाय—चीतलों के घर खैराई के जंगल में बनेगा ईको पर्यटन क्षेत्र
मंदिर कमेटी के सदस्यों की जानकारी, मुखबिर से मिली थी सूचना
Recommended Video

जांच में पुलिस का जानकारी मिली थी कि मंदिर में सोने की मूर्ति चुराने में मध्य प्रदेश निवासी अर्पित नरेन्द्र जैन का हाथ है। इसी जानकारी पर पुलिस ने रविवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले में पहुंचकर दोनों आरोपी को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ मे अर्पित ने बताया कि मूर्ति को काटकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं। कुछ टुकड़े भोपाल में एक सराफा व्यापारी को बेचे थे। पुलिस ने उनके पास से 1700 ग्राम सोने के टुकड़े और 70 हजार रुपए नकदी बरामद की है। इसके अलावा टुकड़े बेचकर खरीदे गए सोने के सिक्के, इलेक्ट्रिक कटर, हथौड़ी, हैक्सा ब्लैड कटर, इलेक्र्टॉनिक तौल कांटा बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications