एमपी:एसपी ऑफिस के सामने युवक ने खुद पर डाला केरोसिन, जान देने की थी तैयारी
अशोकनगर में कौमेश विमल नाम के एक युवक ने एसपी ऑफिस के सामने की खुदकुशी की कोशिश, मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया
अशोकनगर, 28 सितम्बर। अशोकनगर में एक युवक ने एसपी ऑफिस के सामने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश तो मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगाने से पहले युवक को पकड़ लिया और उसे खुदकुशी करने से रोक लिया। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने पड़ोस में रहने वाले दबंग परिवार से परेशान हैं और पुलिस ने उस पर तीन गलत एफआईआर भी दर्ज कर दी हैं। उसे कोई रास्ता नहीं दिखा उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।

Recommended Video
गैस एजेंसी संचालक है कौमेश विमल
आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक कौमेश विमल ने बताया कि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है इस वजह से वह बहुत परेशान हो चुका है, उस पर तीन-तीन झूठी एफआईआर दर्ज कर दी गई है और दबंग उसको और उसके पिता को लगातार धमकियां दे रहे हैं, इस बात से बहुत परेशान हो चुका है।
घर में हुई चोरी की रिपोर्ट भी नहीं लिखी
कौमेश विमल ने बताया कि उसके घर में चोरी हो गई थी जिसमें लाखों का माल चला गया था लेकिन इस रिपोर्ट को भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया। बार-बार गुहार लगा रहे कौमेश विमल को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए मौत को गले लगाने का फैसला लिया और केरोसिन लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया।
केरोसिन डालकर आग लगाने की थी तैयारी
कौमेश विमल ने एसपी ऑफिस के सामने पहुंच कर खुद पर केरोसिन डाल लिया और आग लगाने लगा। इतने में वहां मौजूद लोगों ने तुरंत कौमेश को पकड़ लिया और उसे आग लगाने से रोक दिया। इस दौरान कौमेश विमल केरोसिन से भीगे हुए कपड़ों में खड़ा रहा। पुलिस ने कौमेश को शांत किया और उसकी पूरी पीड़ा सुनी।
पुलिस के अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का भरोसा
कौमेश विमल द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पुलिस हरकत में आई और उन्होंने कौमेश की बात सुनी। इस मामले में एडिशनल एसपी प्रदीप पटेल का कहना है कि कौमेश का प्लॉट को लेकर उसके पड़ोसी से विवाद है, मामला नगरपालिका के अंतर्गत आता है लेकिन इसके अलावा और भी अगर उसने कोई शिकायती आवेदन दिए हैं तो पुलिस उन आवेदनों को देखेगी और उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications