MP: प्रहलाद पटेल ने इस युवा को मिठाई खिलाकर बदल दी जिपं अध्यक्ष के चुनाव की हवा, पढ़िए खबर
सागर, 12 जुलाई। बुंदेलखंड में सिंधिया समर्थकों के लिए भाजपा के अंदर खतरे की घंटी बजना शुरू हो गई है। पार्टी के पुराने कद्दावर, मंत्री और राजनेता इशारों-इशारों में संकेत देने लगे हैं। पंचायत चुनाव में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भतीजे अरविंद सिंह को जिला पंचायत चुनाव हराने वाले सर्वजीत सिंह को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल अपने घर पर मिठाई खिलाते नजर आए तो कुछ जीते प्रत्याशी मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ नजर आए, इन सभी ने गोविंद समर्थकों को पराजित किया है।

बुंदेलखंड भाजपा में गुटबाजी की राजनीति चरम नजर आने लगी हैर है। जिला पंचायत चुनाव में सिंधिया समर्थक परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह के भतीजे को वार्ड क्रमांक-5 से करारी शिकस्त देने वाले सर्वजीत सिंह को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल अपने घर पर मिठाई खिलाते, जीत की बधाई देते नजर आए। इतना ही नहीं प्रहलाद पटेल के खुद के ट्विटर व फेसबुक अकाउंट से इस खुशी के मौके की तस्वीरें साझा भी की गईं हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहीं सर्वजीत की मां
सर्वजीत सिंह की मां तृप्ती बाबू सिंह बीते कार्यकाल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रही हैं। उनके पिता की बीते सालों में देहांत हुआ था। स्व. बाबू सिंह प्रहलाद पटेल के कट्टर समर्थक रहे हैं, पिता के जाने के बाद मां ने अब बेटे 22 साल के बेटे सर्वजीत को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लडाया था। मंत्री प्रहलाद पटेल का इन्हें खुला सपोर्ट मिला है। सर्वजीत सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य बने हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सबकी नजर
दरअसल सारा मामला मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बडे भाई हीरासिंह राजपूत जुडा है। वे मप्र के इकलौते निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले नेता बन गए हैं। उनको जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए सिंधिया गुट व गोविंद सिंह जुटे हुए हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह के भतीजे सहित अन्य परिजन, पूर्व विधायक व जिपं अध्यक्ष हरवंश सिंह ने भी अपने नाम वापस ले लिए थे। लेकिन अब केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह समर्थकों की जीत के बाद समीकरण बदल सकते हैं। जीतने वालों में कांग्रेस समर्थक भी शामिल हैं।

कांग्रेस को मिला चुटकी लेने का मौका
बुंदेलखंड में केंद्रीय मंत्रियों, मप्र के कैबिनेट मंत्रियों के बीच चल रही गुटबाजी को लेकर मप्र कांग्रेस को चुटकी लेने का मौका मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है।












Click it and Unblock the Notifications