MP: सांप तो कुर्बान हो गया, पूरे सागर को द‍िनभर प्‍यासा छोड़ गया, जान‍िए क्‍या है मामला

सागर, 10 जुलाई। सांप के कारण क्‍या कोई प्‍यासा रह सकता है, शायद नहीं, लेक‍िन सागर में एक सांप के कारण पूरा सागर प्‍यासा रह गया। सागर में सारे द‍िन पानी की सप्‍लाई नहीं हो सकी। आइये आपको बताते हैं आख‍िर माजरा क्‍या है।
मप्र के सागर में बीते रोज राजघाट बांध से पानी सप्‍लाई ठप हो गई। न‍िगम प्रशासन और राजघाट प्रशासन ने जब पता क‍िया तो जानकारी लगी कि राजघाट को दी जाने वाली ब‍िजली की सेपरेट लाइन में कहीं फॉल्‍ट हो गया है। ब‍िजली कंपनी का अमला घंटो फॉल्‍ट तलाशता रहा, लेक‍िन फॉल्‍ट समझ नहीं आया। बाद में एक बार फ‍िर से राजघाट से लेकर मकरोन‍िया सब स्‍टेशन की तरफ ब‍िजली कंपनी की टीम फॉल्‍ट तलाशने न‍िकली तो पथर‍िया की तरफ एक खंभे पर फॉल्‍ट म‍िला, लेकिन फॉल्‍ट का कारण देखकर ब‍िजली कर्मचारी भी अचंभ‍ित रह गए।

इलेक्‍ट्रि‍क पोल पर सांप के कारण फॉल्‍ट

सांप तारों में उल्‍टा, करंट से इंसुलेटर ब्‍लॉस्‍ट
राजघाट की ब‍िजली सप्‍लाई लाइन में एक इंसुलेटर ब्‍लॉस्‍ट हो गया था, ज‍िसके कारण ब‍िजली सप्‍लाई ठप हो गई थी। जब ब‍िजली कर्मचारी खंभे पर सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़े तो इंसुलेटर और हाईटेंशन लाइन के तार में एक सांप मृत अवस्‍था में फंसा हुआ म‍िला। बार‍िश के कारण करीब पांच फीट लंबा यह सांप खंबे पर चढ गया और हाईटेंशन लाइन से ल‍िपट गया, करंट फैलने से वह तो मरा ही इंसुलेटर भी बर्स्‍ट हो गया, ज‍िस कारण राजघाट बांध की ब‍िजली सप्‍लाई बंद हो गई और फ‍िल्‍टर प्‍लांट ठप हो गया।

आधी रात को खंभे पर ग‍िरी ब‍िजली फ‍िर प्‍लांट बंद
नगर न‍िगम में जलप्रदाय व‍िभाग के मेंटेनेंस प्रभारी अकील खान ने बताया किया सांप के कारण ब‍िजली लाइन में फॉल्‍ट आने से राजघाट की ब‍ि‍जली सप्‍लाई ठप हो गई थी। जैसे-तैसे इसे सुधरवाकर प्‍लांट चालू कराया तो रात में पथरिया इलाके में ही ब‍िजली ग‍िरने से एक साथ तीन ब‍िजली के खंभो के इंसुलेटर खराब हो गए, ज‍िस कारण द‍िनभर ब‍िजली कंपनी ने फॉल्‍ट तलाशने और सप्‍लाई चालू करने का प्रयास क‍िया। शाम को ब‍िजली सप्‍लाई चालू हो सकी है, प्‍लांट पर दो पंप से पानी उठाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+