वन विभाग की दबंग महिला अफसर पर रेत माफिया ने किया हमला
मुरैना, 10 जून। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ एसडीओ श्रद्धा पांढरे और उनकी टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

बुधवार को अवैध रेत से भरी 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर राजसात की कार्रवाई के लिए वन डिपो में सुपुर्द कर दिया था। उसके बाद देवगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के पठानपुरा में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर देवगढ़ पुलिस थाने में सुपुर्द किया जा रहा था। तभी लोहिक पुरा की पुलिया पर वन विभाग की टीम को रोकने के लिए कांटे डाल दिए।
उसके बाद करीब सौ से ज्यादा माफिया लाठी-डंडों से लैस होकर आए और उन्होंने दबंग महिला ऑफिसर और उनकी टीम पर हमला कर दिया। देवगढ़ पुलिस थाना से एक किलोमीटर की दूरी पर माफिया और उनके लोगों ने फॉरेस्ट की टीम पर लाठी डंडों से हमला कर फायरिंग करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाकर भाग गए।
इस हमले में आरक्षक एसएएफ मुकेश सैन घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। दो महीने में माफिया के द्वारा एसडीओ श्रद्धा पांढरे पर करीब 8 बार हमले हो चुके हैं। उसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी है।












Click it and Unblock the Notifications