मोर से लिपटा था 14 फीट का अजगर, इतने में पहुंच गया किसान
शिवपुरी में मोहनी सागर बांध के पास एक खेत में अजगर ने मोर को जकड़ा। किसान के पहुंचने से भागा अजगर। वन विभाग के अमले ने अजगर को पकड़ कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा
शिवपुरी, 7 सितंबर। शिवपुरी में एक खेत में अजगर एक मोर को जकड़ कर बैठा हुआ था। धीरे धीरे अजगर की पकड़ कसती जा रही थी। मोर पर अजगर की पकड़ इतनी मजबूत थी कि मोर हिल भी नहीं पा रहा था। इतने खेत मालिक किसान अपने खेत में पहुंच गया। खेत में कदम रखते ही किसान के पसीने छूट गए। एक पल के लिए किसान बुरी तरह डर गया। किसान को समझ नहीं आया कि भला वह क्या करे।

नरवर के मोहिनी सागर बांध के पास का है मामला
दरअसल यह पूरा मामला नरवर के मोहिनी सागर बांध के पास का है। मोहिनी सागर बांध के पास मोहन सिंह कुशवाहा नाम के किसान का खेत है। रोज की तरह मोहन सिंह कुशवाह अपने खेत जाने के लिए घर से निकला था लेकिन जब मोहन सिंह कुशवाह खेत पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि मोहन सिंह के खेत में लंबा चौड़ा अजगर एक मोर को जकड़े बैढ़ा हुआ था। मोहन सिंह कुशवाह उल्टे पैर खेत से वापस दौड़ पड़ा।

किसान को देखकर भी अजगर ने मोर को नहीं छोड़ा
मोहन सिंह कुशवाहा ने जैसे ही खेत के अंदर अपना पैर रखा तो सामने उसने एक बहुत बड़ा अजगर देखा. खास बात यह थी कि अजगर को जब मोहन सिंह ने देखा उस वक्त अजगर एक मोर को अपने चंगुल में जकड़े हुआ था। अजगर धीरे धीरे मोर पर अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा था। मोहन सिंह को देखकर भी अजगर ने मोर को नहीं छोड़ा लेकिन यह नजारा देखकर एक पल के लिए मोहन सिंह के पसीने छूट गए और मोहन सिंह खेत से बाहर निकल आया।

ग्रामीणों ने मचाया शोर तो भाग गया अजगर
मोहन सिंह ने तुरंत आवाज देकर अपने आसपास के अन्य किसानों को बुला लिया। कुछ ही देर में किसान एकजुट हो गए। पहले किसानों को समझ नहीं आया कि क्या करें लेकिन फिर किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किसानों का शोर सुनकर अजगर ने तुरंत मोर को छोड़ दिया और झाड़ियों की तरफ सरक गया।

स्नेक सेवर को दी गई सूचना
खेत में अजगर निकलने की सूचना स्नेक सेवर सलमान को ग्रामीणों ने दी। अजगर की सूचना मिलने पर सलमान तुरंत मौके पर पहुंच गया। इसके बाद सलमान ने अजगर को ढूंढना शुरू कर दिया। अजगर झाड़ियों के अंदर छुप गया था इसलिए सलमान काफी देर तक अजगर को ढूंढता रहा। ग्रामीण भी सलमान के साथ झाड़ियों में अजगर को ढूंढते रहे।

वन विभाग के अमले को बुलाया मौके पर
अजगर की सूचना वन विभाग के अमले को दी गई जिसके बाद वन विभाग का अमला मोहन सिंह के खेत पर पहुंच गया। यहां वन विभाग के अमले ने सलमान के साथ मिलकर झाड़ियों में छुपे हुए अजगर को ढूंढ निकाला। अजगर की लंबाई नापने पर 14 फीट निकली जबकि अजगर का वजन 35 किलो निकला। वन विभाग के अमले ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications