सिंधिया ने किया था लोकार्पण, ठेकेदार ने लटका दिया ताला

गुना में जिस बस स्टैंड का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले महीने किया था लोकार्पण, उस बस स्टैंड पर ठेकेदार ने लटका दिया ताला

गुना, 18 जून। गुना में पिछले महीने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिस बस स्टैंड का धूमधाम के साथ लोकार्पण किया था उस बस स्टैंड पर अब ताला लटका दिया गया है। ताला लटकाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि बस स्टैंड भवन का निर्माण करने वाला ठेकेदार है। 44 लाख रुपए का भुगतान अटक जाने की वजह से ठेकेदार ने बस स्टैंड पर ताला लगा दिया है।

bus stand
19 मई को सिंधिया ने किया था बस स्टैंड का लोकार्पण
19 मई 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में जज्जी बस स्टैंड का लोकार्पण किया था। धूमधाम तरीके से इस लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फीता काटते हुए इसे जनता को समर्पित कर दिया था लेकिन एक महीने बाद ही इस बस स्टैंड पर ताला लटका दिया गया है।
bus stand
इसी आयोजन में पंचायत मंत्री ने सिंधिया से की थी जनता को माफ करने की अपील
इसी बस स्टैंड के लोकार्पण कार्यक्रम में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में वहां मौजूद जनता को माफ करने की अपील की थी। पंचायत मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा था कि आप बड़े हैं जनता की क्षमा को माफ कर दीजिए, इनसे जो गलती हुई है उसके लिए उन्हें क्षमा कर दें।
bus stand
इसी लोकार्पण कार्यक्रम में सिंधिया ने किए थे विकास के बड़े-बड़े दावे
इसी बस स्टैंड के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने विकास के बड़े-बड़े दावे किए थे। सिंधिया ने मंच से जनता को बताया था कि किस तरीके से बीजेपी जनता के हित में लगातार विकास कर रही है और जनता के लिए नए-नए संसाधन और सुविधाएं जुटा कर जनता को समर्पित कर रही है, लेकिन एक महीने में ही जनता को समर्पित किया गया यह बस स्टैंड ठेकेदार ने ताला डालकर जनता से वापस ले लिया है।
44 लाख रुपए का भुगतान अटकने की बात आई सामने
ठेकेदार विशाल सिसोदिया ने इस बस स्टैंड पर ताला लगा दिया है। ठेकेदार ने बताया कि उसके 44 लाख रुपय का भुगतान अभी तक नगर पालिका द्वारा नहीं किया गया है। इस समय ठेकेदार का स्वास्थ्य खराब है और वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। ठेकेदार का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने की वजह से वह काफी परेशान हैं और उसने अपना भुगतान जल्दी पाने के उद्देश्य बस स्टैंड पर ताला लगा दिया है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ली सिंधिया पर चुटकी
कांग्रेस भला इस मौके को कैसे छोड़ने वाली थी लिहाजा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने इस मुद्दे को उठाते हुए सिंधिया पर चुटकी ले ली। जिला अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया केवल लोकार्पण और शिलान्यास करने में व्यस्त रहते हैं ठेकेदार का भुगतान नहीं किया गया है जो निंदनीय है नगरपालिका को तुरंत ठेकेदार के बिल का भुगतान करना चाहिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+