एक रात की दुल्हन का मायाजाल, पति और देवर को किया बेहोश और लूटकर फरार, अब...
Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन ने शादी के एक दिन बाद ही ससुराल वालों के खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। उन दोनों के मोबाइल और पैसे लेकर फरार हो गई है।
मामला राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के बिहार कोटरा गांव का है। जब सुबह दूल्हे की आंख खुली तो वह और उसका भाई भोपाल के एक अस्पताल में थे। घटना के बाद उसने थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी मुताबिक जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के बिहार कोटरा गांव में रहने वाले होकम सिंह तंवर (35) के मुताबिक वह पीलूखेड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहां उसे 10 हजार रुपए सैलरी मिलती है। उसकी शादी नहीं होने के कारण वह परेशान रहता था। उसी की कंपनी में एक उत्तर प्रदेश का युवक राजकुमार काम करता था।
उसने उत्तर प्रदेश की एक कंचन नाम की लड़की से होकम की बात करवाई। फोन पर ही दोनों का विवाह फिक्स कराया। फोन पर लड़की वालों ने होकम से शादी करने के एवज में 2 लाख रुपए देने की बात कही। होकम ने लड़की वालों से फोन पर कहा कि आप लड़की की शादी करवा दो में पैसे दे दूंगा। होकम ने कहा कि आप लड़की को लेकर भोपाल आ जाओ।
इस दौरान उत्तर प्रदेश से 26 मई को दुल्हन कंचन (23) अपने पिता कुबेर और भाई अजय सहित 5 से 6 लोगो के साथ होकम सिंह तंवर से शादी करने के लिए इंदौर आ गई।
उन्होंने होकम को इंदौर बुलवा लिया। होकम का कहना है कि विवाह करने से पहले दुल्हन कंचन और उसके पिता कुबेर ने मुझसे दो लाख रुपए लिए और फिर इंदौर के नेहरू नगर में स्थित आदेश्वर वैदिक संस्कार विवाह सेवा समिति में मेरी कंचन से हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। शादी के एक दिन बाद में कंचन को अपने गांव लाने के लिए इंदौर से निकलने लगा तो दुल्हन के पिता कुबेर ने मुझसे कहा आप दुल्हन के भाई अजय को अपने साथ ले जाइये। ये आपका गांव और घर भी देख लेगा। दूल्हा होकम सिंह अपनी पत्नी कंचन और साले अजय के साथ अपने गांव बिहार कोटरा आ गया।
एक दिन दुल्हन सामान्य तरीके से घर में रही, लेकिन दुल्हन ने 28 मई की रात को पति होकम सिंह, देवर गुलाब सिंह को खाने में नशीली दवाई मिला दी।
जिसके बाद वह दोनों बेहोश हो गए और फिर दुल्हन और उसके भाई अजय ने रातों-रात होकम की जेब मे रखे कुछ पैसे और दो मोबाइल निकाले और होकम कि मोटरसाइकिल पर होकम को बेहोशी की हालत में बैठाया और अपने भाई के साथ भोपाल पहुच गई। यहां होकम को मोटरसाइकिल सहित छोड़कर। दुल्हन कंचन और उसका भाई दोनों फरार हो गए। यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पीड़ित दूल्हे ने घटना की जानकारी कुरावर थाना पुलिस को दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है।












Click it and Unblock the Notifications