MP Weather: एमपी में बादलों की आवाजाही से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, पढ़ें कहां पर हल्की बारिश के आसार
Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश थमने के बाद से उमस महसूस की जा रही है। जिससे से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। रात के समय हल्की ठंडक भी बढ़ रही है तो वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
प्रदेश में करीब 34 जिलों से अब तक मानसून की विदाई हो गई है। शनिवार को मध्य प्रदेश के पश्चिमी जिलों से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल के आसपास बने चक्रवात के कारण 7 अक्टूबर को बारिश दर्ज की जा सकती है।

इस दौरान प्रदेश के बालाघाट, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली, ग्वालियर बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी, में हल्की बारिश होने के आसार हैं।हालांकि गरज चमक के साथ बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक घुल जाएगी।
प्रदेश के कई जिलों में मानसून की विदाई हो गई है। ऐसे में भोपाल, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम
सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर समेत 34 जिलों से मानसून विदा हो गया।
मानसून की विदाई के बाद से इन इलाकों में उमस महसूस की जा रही है। ऐसे में अब लोगों को ठंड शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड की शुरुआत हो जाएगी।
रविवार को राजधानी भोपाल में 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। नर्मदापुर में 34.3, इंदौर में 32.6, उज्जैन में 34, जबलपुर में 33.8, छिंदवाड़ा में 33.9, सागर में 34.4, रीवा में 34 और पचमढ़ी में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही रविवार को सुबह से शाम तक सतना में 13 मिलीमीटर और खजुराहो में 0.6 मिली बारिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications