'कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता', शिक्षक दिवस पर नशे में धुत टीचर पहुंचा स्कूल, कैंची से काट दिए छात्र के बाल
Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से शिक्षक दिवस पर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक टीचर शिक्षक दिवस पर शराब के नशे में स्कूल में पहुंचा और बच्चों को डराने धमकाने लगा।
आरोप है कि टीचर ने एक छात्रा के बाल तक काट दिए हैं। मौके पर मौजूद किसी ने इस बाल काटते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के सामने आते ही जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शिक्षक को निलंबित कर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

वायरल वीडियो 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर जिले के आदिवासी अंचल रावटी क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ी के प्राथमिक विधालय क्रमांक 2 का है
सहायक शिक्षक वीर सिंह मेंड़ा शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और अश्लील हरकतें कर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा।
बच्चों ने बताया कि टीचर के हाथ में कैंची थी और उन्होंने एक छात्रा को अपने पास बुलाया और उसके बाल काट दिए हैं। घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार है।
कलेक्टर के जानकारी अनुसार वीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनके द्वारा शिक्षक के पद की गरिमा के विपरीत मर्यादाहीन आचरण किया गया है। जिसकी वजह से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, नशे की हालत में छात्र की चोटी काटने वाले शिक्षक के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications