छात्रा को शिक्षक ने दी 168 थप्पड़ों की सजा, 14 स्टूडेंट से 6 दिन तक रोज लगवाए 28 थप्पड़
Jhabua News, झाबुआ। मध्यप्रदेश के एक शिक्षक ने छात्रा को 168 थप्पड़ों की तालिबानी सजा दे डाली। छात्रा का जुर्म बस इतना सा था कि वह समय पर होमवर्क नहीं कर पाई थी। इस पर शिक्षक ने लगातार दिन तक थप्पड़ लगवाए। यह मामला मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है।

सालभर पहले हुई यह घटना अब फिर से चर्चा में है, क्योंकि पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थांदला स्थित नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं की छात्रा अनुष्का सिंह को संस्था के शिक्षक मनोज वर्मा ने होमवर्क न करने के बदले अपनी 14 सहपाठियों द्वारा 6 दिनों तक प्रतिदिन 28 थप्पड़ लगवाए। 11 जनवरी से 16 जनवरी 2018 तक उसे कुल 168 थप्पड़ों की सजा दी गई थी।

छात्रा की शिकायत पर Jawahar Navodaya Vidhyalaya, Thandla, Jhabua ने इसे फ्रेंडली पनिशमेंट का नाम देकर रफा-दफा कर दिया था, मगर छात्रा के परिजनों ने इसे गंभीरता लिया और अन्य किसी छात्रा को इस तरह की तालिबानी सजा ना मिले इसके कदम उठाया।
छात्रा के परिजनों ने थांदला पुलिस थाने में शिकायत की। उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव भी डाला गया, मगर छात्रा व परिजन इंसाफ के लिए डटे रहे। अब पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू की है।












Click it and Unblock the Notifications