शिक्षा के मंदिर में शराबी टीचर, टल्ली होकर छात्रों को देता है ज्ञान! वीडियो वायरल
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शासकीय आईटीआई कॉलेज के एक शिक्षक का सोशल मीडिया पर कॉलेज के अंदर शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षा के मंदिर को मयखाना बनाने वाले टीचर के खिलाफ संस्थान के लोग क्या पुलिस भी कुछ बोलने से डरती है। वहीं शिक्षक के इस रवैये से छात्रों का भविष्य अंधकार में है।

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ शहर के मउचुंगी पर स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज में प्रषिक्षण अधिकारी के पद पर तैनात अनंत गुजरानिया का एक नहीं कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके है। आईटीआई में पढ़ाने वाला एक शिक्षक आये दिन कॉलेज में शराब पीता है और परिसर में कहीं भी बेसुध पड़ा रहता है। साथ ही ये जनाब शराब की बोतल जेबों में भी भर कर लाते हैं और बच्चों के सामने जाम लड़ाते हैं। छात्रों की माने तो शराबी शिक्षक अनंत गुजरानिया बच्चों को भी शराब पीकर ही पढ़ाता है। ऐसे में शिक्षा का स्तर क्या होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications