साल के सबसे बड़े दिन 21 जून को लगेगा कंकणाकार सूर्य ग्रहण, चार घंटे बंद रहेंगे ओंकारेश्वर मंदिर के पट

ओंकारेश्वर। साल 2020 के सबसे बड़े दिन 21 जून को कंकणाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। रविवार सुबह दस बजे शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण दोपहर पौने दो बजे तक जारी रहेगा। इन चार घंटों के दौरान ओंकारेश्वर व ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पट भी बंद रहेंगे। ग्रहणकाल समाप्त होने के बाद पूजन-आरती के पश्चात दर्शन के लिए पट खोले जाएंगे।

Surya grahan 2020 Impact on Omkareshwar temple MP

मीडिया से बातचीत में मंदिर के पुजारी जगदीश परसाई ने बताया कि ग्रहणकाल समाप्त होने के बाद सर्वप्रथम ओंकार भगवान के मूल स्वरूप को नर्मदा जल से स्नान करवाएंगे। ग्रहण लगने के 10 मिनट पूर्व ही ओंकारेश्वर व ममलेश्वर मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। सूर्यग्रहण की अवधि सुबह 10:09 से दोपहर 1:43 बजे तक रहेगी।

इधर, श्रीधूनीवाले दादाजी का धाम रविवार को सूर्यग्रहण पर बंद नहीं होगा। बड़े दादाजी और छोटे दादाजी की समाधि पर सेवा-पूजा नियमित रहेगी। हालांकि जिला प्रशासन के आदेश के चलते धाम में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यहां श्रद्धालु मुख्य द्वार पर ही मत्था टेककर दर्शन लाभ ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+