सुरेश पचौरी से लेकर संजय शुक्ला तक, ये है उन 15 नेताओं की लिस्ट जिन्होंने लोकसभा से पहले छोड़ दी कांग्रेस
MP Politics: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को झटके पर झटका मिल रहा है। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज भाजपा जॉइन कर ली हैं।
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

सुरेश पचौरी के साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र राजूखेड़ी, इंदौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, देपालपुर से पूर्व विधायक विशाल पटेल और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा समेत करीब 15 नेता भाजपा में शामिल हो गए।
इन नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
सुरेश पचोरी -पूर्व केंद्रीय मंत्री,पूर्व PCC चीफ, विशाल पटेल-पूर्व विधायक, गजेंद्र सिंह,राजूखेड़ी-पूर्व सांसद, संजय शुक्ला-विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया-जबलपुर से, कैलाश मिश्रा-पूर्व जिला अध्यक्ष, सत्यपाल पलिया, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा,योगेश्वर शर्मा,आदित्य पलिया,मलय सिंह,सुभाष यादव।
सुरेश पचौरी ने कहा
भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी के नेताओं से मध्य सीखना है कि चुनाव लड़े तो चुनाव जीता कैसे जाता है।
पचौरी ने कहा जब मैं राजनीति में आया तो मेरा धेय था समाज सेवा का। मैं रक्षा मंत्री रहा, आज डिफेंस को लेकर प्रश्न पूछे जाते हैं प्रमाण मांगे जाते हैं। प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ और आमार्यादिक तौर पर निमंत्रण ठुकरा दिया। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मंदिर के पक्ष में आया फिर भी निमंत्रण ठुकराने की बात कहां से आई।
पचौरी ने कहा यह सब की आवश्यकता क्यों है हमारा देश धार्मिक देश है। जो राजनीतिक निर्णय हो रहे थे वह आश्चर्यजनक हो रहे थे। पचौरी ने कहा मुझे अपने जीवन में कभी पद की लालसा नहीं रहे और आज भी मैं बिना किसी शर्त के आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रभु श्री राम मंदिर बनवा दिया, कुछ तो हो रहा होगा जो जनादेश उनके पास जा रहा है।
वीडी शर्मा ने कहा
सुरेश पचौरी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज कांग्रेस से कई शख्सियत भाजपा में शामिल हो रहे है। देश के कांग्रेस के बड़े नेरा रहे सुरेश पचौरी के भाजपा में आने से बड़ी ताकत मिलेगी। शर्मा ने कहा उनके काम का लंबा अनुभव हमें मध्य प्रदेश में मिलेगा। सुरेश पचौरी के अलावा कांग्रेस से कई बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं बीजेपी ज्वाइन करने के बाद संजय शुक्ल ने कहा कि भाजपा मेरा पुराना परिवार है परिवार के पास लौटा हूं। भाजपा द्वारा जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे बखूबी निभाऊंगा। मैं चाहता हूं कांग्रेस के सभी नेता बीजेपी ज्वाइन करें। सभी को ऐसी पार्टी के साथ काम करना चाहिए जो देश के लिए काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications