Indore Weather: गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, आगे कैसे रहेंगे हालात, जानिए
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गर्मी ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां गर्मी ने पिछले 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। बुधवार को दिनभर चली गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया जो 7 सालों में सबसे ज्यादा रहा। वहीं आने वाले दिनों में भी तापमान के बढ़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं।
देश भर के अलग-अलग राज्यों में लगातार गर्मी अपना प्रकोप दिख रही है, जहां अब प्रदेश भर में हीट वेव चलने लगी है। इंदौर-भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है, जहां लगातार चल रहे लू के लपेट अब लोगों को परेशान कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले पांच दिनों में इसी तरह की गर्मी लोगों को परेशान करेगी, जहां लू की लपेट चलेगी तो वहीं तापमान भी बढ़ा हुआ नजर आएगा। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब लोग परेशान नजर आ रहे हैं, जहां आम जन जीवन भी प्रभावित नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में इससे पहले भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने मिले हैं, जहां कहीं धूप तो कहीं बारिश का सिलसिला दिखाई दिया था। वहीं अब एक बार फिर लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान किया है।
Recommended Video
प्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। उधर, लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसका पालन कर लोग लू से बचाव कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: जल्द मिलेगी चुभती गर्मी से राहत, इस दिन से जमकर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications