Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: एमपी में भी राजपूत समाज और संगठनों में गुस्सा, आरोपी को फांसी देने की मांग
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के दिलदहला देने वाले मर्डर केस के बाद लोगों के गुस्से की आंच मध्य प्रदेश में भी हैं। एमपी बंद का ऐलान भले ही स्थगित कर दिया गया, लेकिन कई इलाकों में घटना का विरोध जारी हैं। आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई जा रही हैं।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा में प्रदर्शन हुआ। जबलपुर, सागर, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर जैसे जिलों में भी राजपूत समाज आक्रोशित हैं। टीकमगढ़ के जतारा नगर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भी सड़क पर उतरा और प्रदर्शन किया।

संगठन के प्रदेश प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित के नेतृत्व में राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम के ज्ञापन सौंपा गुया। दीक्षित ने कहा कि इस घटना की आशंका के संबंध में सुखदेव ने राजस्थान पुलिस को इत्तिला दी थी, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। किसी भी सामाजिक संगठन के लिए इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं।
मानवाधिकार संगठन ने एक स्वर में मांग की है कि वारदात में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। ताकि भविष्य में ऐसा अपराध करने की सोचने वाले लोगों को संदेश मिल सकें कि अभी भी हिन्दुस्तान में मजबूत कानून का राज हैं।
इस गैंग ने ली है वारदात की जिम्मेदारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट हुई, जो जमकर वायरल हो रही हैं। फेसबुक पोस्ट में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा गया कि सुखदेव सिंह, बिश्नोई गैंग के दुश्मनों को मदद करता था। इसलिए यह बदला लिया।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications