Success Story: चाय बेचने वाले की बेटी बनी DSP अफसर, पढ़ें छिंदवाड़ा की निशा डेहरिया के संघर्ष की कहानी
MPPSC Result 2024: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में चाय बेचने वाले की बेटी निशा डेहरिया डीएसपी के लिए चयनित हुई है। निशा के पिताजी संदीप डेहरिया चांदामेटा में बाजार रोड पर एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं। और मां मीना डेहरिया गृहिणी हैं।
भंडारिया गांव निवासी निशा डेहरिया महज 26 वर्ष की उम्र में एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर डीएसपी के पद पर चयनित हुई हैं। तीन भाई बहन में सबसे बड़ी निशा वर्तमान में छिंदवाड़ा में ही सांख्यिकी विभाग में अन्वेषक के पद पर पदस्थ हैं।

वह वर्ष 2017 में पटवारी के पद पर भी चयनित हो गई थीं। उनका चयन व्यापम के माध्यम से 10 शासकीय नौकरी के लिए भी हुआ। इसमें एसआई, एएसआई, पटवारी, वन विभाग, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य पद शामिल था। हालांकि उन्होंने अन्वेषक की नौकरी ज्वाइन कर ली थी।इसलिए उन्होंने इसी में ही रहकर एमपीपीएससी की तैयारी जारी रखी।
जिले की रहने वाली निशा का सपना तो कलेक्टर बनना है, लेकिन पारिवारिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उन्होंने पहले एमपीपीएससी की तैयारी करने के बारे में ही सोचा। इसमें सफल होने के बाद निशा UPSC की तैयारी करने का मन बनाया था। निशा मैं जानकारी देते हुए बताया कि वह शुरू से ही मेधावी छात्रा थी। 10वीं एवं 12वीं तक की पढ़ाई परासिया में ही शासकीय स्कूल में पूरी की। एमपी बोर्ड से 10वीं में ब्लॉक टॉपर एवं 12वीं गणित संकाय में जिले में दूसरे स्थान पर रही।
गुरुवार 6 जून को बिटिया को परिणाम घोषित के बाद पिता संदीप पहले कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब लोगों ने उन्हें समझाया कि तुम्हारी बिटिया अफसर बन गई है तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। निशा कहती हैं पिता कहते हैं कि जिस चाय की दुकान ने तुम्हे इतना बड़ा बनाया, उसे मैं कैसे छोड़ सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications