शिवपुरी में 188 स्कूलों के 1500 से ज्यादा छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी

शिवपुरी में 188 स्कूलों के 1500 से ज्यादा छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति, खाता गलत होने की वजह से अटकी छात्रवृत्ति

शिवपूरी, 6 अक्टूबर। शिवपुरी में 188 स्कूलों के 1500 से ज्यादा छात्रों की छात्रवृत्ति अटकने का मामला सामने आया है। सरकार द्वारा छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति अब छात्रों के खाते तक नहीं पहुंच पा रही है। कर्मचारी इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वहीं अभिभावक इसके लिए कर्मचारियों पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन इन दोनों की आरोप-प्रत्यारोप के बीच बच्चों की छात्रवृत्ति का मामला अटका हुआ है।

shivpuri

वन क्लिक में नहीं पहुंच सकी खातों में राशि
सरकार द्वारा छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति दी जा रही है लेकिन शिवपुरी में 188 स्कूल ऐसे हैं जिनके सैकड़ों छात्रों के खाते असफल साबित हुए हैं। वन क्लिक के द्वारा खातों में छात्रवृत्ति नहीं पहुंच पा रही है। इसके पीछे बैंक खाते की गलत जानकारी देना बताया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि खातों की गलत जानकारी देने की वजह से वन क्लिक में छात्रवृत्ति खाते में नहीं पहुंच पा रही है।

शिक्षकों द्वारा मांगने पर भी नहीं मिल रहे सही खाते
जिन स्कूलों के छात्रों को खाते की गलत जानकारी की वजह से छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है उन स्कूलों के शिक्षकों का कहना है कि कई बार छात्र और उनके परिजनों को इस बात के लिए कह चुके हैं कि सही खाता नंबर और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए जिससे छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में पहुंच सके लेकिन बार-बार कहने के बावजूद भी सही खाता नंबर की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।

स्कूल में प्रवेश के समय दिए गए खाते नंबर में ही पहुंचाई जाती है छात्रवृत्ति
स्कूल में प्रवेश के समय बच्चों के समग्र आईडी समेत उनका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और खाता नंबर की जानकारी स्कूल में जमा कराई जाती है और यहीं से रिकॉर्ड शिक्षा विभाग के लिए भेज दिया जाता है। स्कूल के रिकॉर्ड के आधार पर ही छात्रवृत्ति जारी की जाती है लेकिन स्कूल में दिए गए बैंक के खाता नंबर में गड़बड़ी होने की वजह से छात्रों की छात्रवृत्ति उनके खाते तक नहीं पहुंच पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+