अजब-गजब: गाय ने जन्‍मा दो पैर वाला बछड़ा, लोग बता रहे चमत्‍कार, एक्‍सपर्ट का कहना व‍िकृत‍ि

सागर, 7 अगस्‍त। मप्र के सागर ज‍िले के गढ़ाकोटा में एक गाय ने दो पैर वाला बछड़ा जन्‍मा है। बछड़े के जन्‍म के बाद इलाके में उसको देखने के ल‍िए कौतूहल बना हुआ है, जबक‍ि पशु पालक परेशान है। वेटरनरी डॉक्‍टर से जन्‍मजान व‍िकृत‍ि बता रहे हैं, हालांक‍ि बछड़े फ‍िलहाल तक पूरी तरह स्‍वस्‍थ बताया जा रहा है।

Recommended Video

    अजब-गजब: गाय ने जन्‍मा दो पैर वाला बछड़ा, लोग बता रहे चमत्‍कार, एक्‍सपर्ट का कहना व‍िकृत‍ि
    बछड़े के केवल पीछे के दो पैर हैं, आगे के पैर ही नहीं है

    बछड़े के केवल पीछे के दो पैर हैं, आगे के पैर ही नहीं है

    यह कुदरत का करिश्मा कहें, चमत्‍कार कहें या प्रकृत‍ि का अन्‍याय! सागर ज‍िले के गढ़ाकोटा न‍िवासी पशु पालक मनोज कोरी के घर पालतू गाय ने बीते रोज दो पैर वाले काले रंग के बछड़े को जन्म दिया। ज‍िसके आगे के दोनों पैर नहीं हैं, जबक‍ि पीछे के दोनों पैर सलामत है।

    गाय पालक मनोज कोरी बछड़े को लेकर परेशान हैं

    गाय पालक मनोज कोरी बछड़े को लेकर परेशान हैं

    इस बछड़े के जन्म से जहां पशुपालक हैरान है तो वहीं दो पैर वाले बछड़े का जन्म होना क्षेत्र में जन चर्चा का विषय भी बना हुआ है। बछड़े के आगे के दोनों पैर 1 फीसदी भी व‍िकस‍ित नहीं हुए। बछड़े को देखकर मनोज राय च‍िंत‍ित हुए और उन्‍होंने पशु च‍िक‍ित्‍सक को घर बुलाकर गाय के बछड़े का फुल चैकअप कराया। डॉक्‍टर्स ने उसे फ‍िलहाल स्‍वस्‍थ बताया है।

    जन्‍मजात दोष है, यह व‍िसंगत‍ियों के कारण हो सकता है

    जन्‍मजात दोष है, यह व‍िसंगत‍ियों के कारण हो सकता है

    इस मामले में गढ़ाकोटा की पशु चिकित्सा सर्जन जयश्री नेमा ने जानकारी देते हुए बताया की इस बछड़े को जन्मजात दोष है। ऐसा असमान्य दोष या विसंगतियों के कारण हो सकता है। अगर उसे बराबर गाय का दूध और कुछ समय के बाद चारा मिलेगा तो उसे आगे भी जीवित रहने में कोई परेशानी नहीं होगी।

    लोगों के ल‍िए कौतुहल का विषय बना बछड़ा

    लोगों के ल‍िए कौतुहल का विषय बना बछड़ा

    बछड़े के जन्‍म के बाद इलाके में उसको देखने के ल‍िए कौतूहल बना हुआ है, जबक‍ि पशु पालक परेशान है। वेटरनरी डॉक्‍टर से जन्‍मजान व‍िकृत‍ि बता रहे हैं, हालांक‍ि बछड़े फ‍िलहाल तक पूरी तरह स्‍वस्‍थ बताया जा रहा है।

    दो पैर पर चलने वाले बछडे का वीड‍ियो वायरल हो रहा था

    दो पैर पर चलने वाले बछडे का वीड‍ियो वायरल हो रहा था

    कुछ द‍िन पहले सोशल मीड‍िया पर ठीक इसी तरह के गाय के एक बछडे का वीड‍ियो वायरल हो रहा था, ज‍िसके आगे के दो पैर ही नहीं थे, लेकिन वह केवल दो पैरों पर इंसानों की तरह चलना सीख गया था। इसल‍िए संभावना है कि गढाकोटा में गाय का यह बछडा भी दो पैरों पर चलने में सक्षम हो सकता है, हालांकि उसे देखरेख की काफी जरुरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+