MP News: बुलेट की तरह चले गोफन से पत्थर, नेपानगर वन कर्मियों पर हमला करने वालों पर होगा एक्शन: वन मंत्री
मध्य प्रदेश के घाघरला जंगल में अतिक्रमण हटाने के दौरान वन कर्मियों पर हुए हमले को सरकार ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वन मंत्री विजय शाह ने कहा है कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Stones from sling run like bullets: मध्य प्रदेश के नेपानगर के घाघरला के जंगल को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के दौरान वन कर्मियों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। जंगल खाली कराने के दौरान कुछ तत्वों ने पथराव कर दिया था, जिसमें कई कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हुए। लेकिन जांबाज वन कर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और रात भर जंगल में ही डटे रहे। वन मंत्री विजय शाह का कहना है कि हमले के लिए उकसाने वालों ओ चिन्हित कर लिया गया हैं। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

एमपी के नेपानगर के घाघरला के जंगल में अतिक्रमण हटाने के दौरान जो हालात बने वह बेहद खतरनाक थे। डीएफओ अनुपम शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम ने हौसला नहीं खोया। कार्रवाई के दौरान अधिकारी समेत वन कर्मियों को कई पत्थर लगे और जिससे वे जख्मी हुए। उसके बावजूद पूरी रात टीम मौके पर ही तैनात रही। शील्ड, हेलमेट और जैकेट की वजह से ज्यादा चोटे तो नहीं पहुंची, लेकिन और बड़े हमले का खतरा जरुर बना रहा। डीएफओ ने बताया कि गोफन से पत्थर चलाए जा रहे थे। जिनकी रफ़्तार बंदूक से निकली गोली की तरह थी। हेलमेट में छेद हो गए और धारदार तीर वन कर्मियों की शील्ड के आरपार हो गए।

घाघरला क्षेत्र में जंगल में अतिक्रमणकारियों के बढ़ते दखल के मद्देनजर सरकार ने यहां वन चौकी और ड्रोन के लिए भी राशि स्वीकृत की हैं। जिला प्रशासन को बस खरीदने कहा गया है। कटनी पहुंचे वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि इस पूरे मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया हैं। वन क्षेत्र और संपदा की हिफाजत करने वालों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ऐसे हमलावार तत्वों से सख्ती से निपटेगी। हमला करने वालों चिन्हित कर लिया गया हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी और ठोस कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications