खरगोन हिंसा में एसपी को लगी गोली, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद चला बुलडोजर
खरगोन, 11 अप्रैल। मध्य प्रदेश सरकार रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। प्रदेश के बडवानी और खरगोन में जुलूस पर पथराव की घटना हुई है। इस मामले में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि जिस-जिस घर से पत्थर आए, उन्हें पत्थर का ढेर बना दिया जाएगा। इसमें देर नहीं होगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद 5 जेसीबी घटनास्थल पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने में जुट गई। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन में शांति व्यवस्था बनी हुई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कर्फ्यू भी लगा रखा है। दंगाइयों को चिह्नित किया जा रहा है।
अब तक 77 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर पथराव में पुलिसकर्मी समेत 24 से ज्यादा लोग घायल हुए।
मीडिया से बातीचत में गृह मंत्री मिश्रा ने बताया कि खरगोन एसपी गोली के छर्रे से घायल हुए हैं। इसके साथ ही 6 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एक व्यक्ति शिवम शुक्ला के सिर में ज्यादा चोट लगी है। बाकी किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। उन्होंने बताया कि बडवानी में कोई घायल नहीं है। वहां पर कर्फ्यू नहीं लगा है।












Click it and Unblock the Notifications