Sheopur में पीएफआई से जुड़े युवक को पकड़ने पहुंची STF टीम पर हमला, महिला वकील से कनेक्शन का शक

STF team assault in Sheopur: एमपी के इंदौर में कोर्ट कार्यवाही रिकॉर्डिंग केस में पकड़ी गई महिला वकील मामले की जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। जासूसी के आरोप के बाद एसटीएफ टीम श्योपुर पहुंची, जहां एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। इसी दौरान STF टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे स्पेशल टास्क फ़ोर्स की टीम की गाड़ी के शीशे टूट गई और पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। आरोप है कि हिरासत में लिए गए युवक के तार महिला वकील से जुड़े है।
मध्य प्रदेश के श्योपुर में गैस एजेंसी रोड पर STF टीम ने दबिश दी। पिछले दिनों इंदौर में कोर्ट की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और PFI के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई महिला के मामले में STF टीम यहां पहुंची थी। जांच टीम को खबर लगी कि इस इलाके में रहने वाले वाजिद खान का महिला वकील से कनेक्शन है। वाजिद भी भोपाल में वकालत करता है। जैसे ही वाजिद को जांच टीम ने हिरासत में लिया और गाड़ी से ले जाने लगे, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने गाड़ी पर पथराव कर दिया।
इस घटना में STF की गाड़ी के शीशे भी टूटे। स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद जांच टीम युवक को ले गई। बताया जा रहा है कार्रवाई करने वाली टीम भोपाल की रही। वही जिन लोगों ने एसटीएफ टीम पर हमला किया, उनके बारे में स्थानीय पुलिस पता लगा रही है। चश्मदीदों की माने तो एसटीएफ टीम ने जिस वाजिद नाम के युवक को पकड़ा है, उसका पीएफआई से किसी भी तरह का कोई लेना देना नहीं है। बिना बताए उसे हिरासत में लिए जाने से वाजिद के घर वाले खफा है और जांच टीम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इधर इस मामले में STF की ओर से फिलहाल कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक युवक से पूछताछ में महिला और पीएफआई से कनेक्शन के संबंध में महत्पूर्ण जानकारी हासिल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications