MP News: महाकुंभ की राह होगी आसान, इन जिलों से लखनऊ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर उधना से लखनऊ के मध्‍य वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराए के साथ किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09037 उधना -लखनऊ वन वे स्पेशल 11 जनवरी 2025 , शनिवार को उधना से सुबह 6:40 पर चलकर र‍तलाम मंडल के दाहोद (12:12 /12:14 ), रतलाम (13:35/13:45), नागदा (14:38,14:40), उज्जैन (15:55/16:05) एवं शुजालपुर (17:58/ 18:00) होती हुई 12 जनवरी 2025 रविवार को सुबह 8:00 बजे लखनऊ पहुँचेगी। यह ट्रेन 20 स्‍लीपर कोच के साथ चलेगी।

Indore

यात्रा के दौरान इस ट्रेन का सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा , दाहोद ,रतलाम , नागदा , उज्जैन , शुजालपुर, संत हिरदरामनगर, विदिशा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल एवं उन्नाव स्‍टेशनों पर ठहराव रहेगा।

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से लखनऊ के लिए एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया के साथ किया जाएगा।

गाड़ी संख्‍या 09335 इंदौर लखनऊ स्‍पेशल 09 जनवरी, 2025 गुरूवार को इंदौर से रात्रि 22.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास(22.35/22.37), उज्‍जैन(23.10/23.30), शुजालपुर(01.20/01.22 शुक्रवार) एवं सीहोर(01.53/01.55) होते हुए 10 जनवरी, 2025 शुक्रवार को दोपहर 15.00 बजे लखनऊ पहुँचेगी।

इस दौरान इस ट्रेन का देवास, उज्‍जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदारामनगर, बीना, वीरांगना लक्ष्‍मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल एवं उन्‍नाव रेलवे स्‍टेशनो पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 20 स्‍लीपर कोच के साथ चलेगी। ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते है।

इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है, जो दिनांक 06.02.2025 को इंदौर शहर से "महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर एवं पुरी यात्रा" के लिए रवाना होगी।

ये भी पढ़े- इंदौर से लखनऊ के बीच चलेगी स्‍पेशल ट्रेन, इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+