इंदौर से लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान
यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से लखनऊ के लिए एक फेरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09335 इंदौर लखनऊ स्पेशल 09 जनवरी, 2025 गुरूवार को इंदौर से रात्रि 22.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास(22.35/22.37), उज्जैन(23.10/23.30), शुजालपुर(01.20/01.22 शुक्रवार) एवं सीहोर(01.53/01.55) होते हुए 10 जनवरी, 2025 शुक्रवार को दोपहर 15.00 बजे लखनऊ पहुँचेगी।

इस दौरान इस ट्रेन का देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदारामनगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल एवं उन्नाव रेलवे स्टेशनो पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 20 स्लीपर कोच के साथ चलेगी। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव सहित अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते है।
इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन
मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है।
जो दिनांक 06.02.2025 को इंदौर शहर से "महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर एवं पुरी यात्रा" के लिए रवाना होगी।
यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर एवं कटनी स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 08 रातें/09 दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता एवं पुरी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 24,500/- प्रति व्यक्ति (SL- इकॉनामी श्रेणी), रु. 34,400/- प्रति व्यक्ति (3AC स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 42,600/- प्रति व्यक्ति (2AC कम्फर्ट श्रेणी) आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है।
भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।
आईआरसीटीसी पोर्टल पर अलग से महाकुंभ प्रयागराज में आईआरसीटीसी टेंट सिटी की बूकिंग भी की जा रही है। इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है।
ये भी पढ़े- Mahakumbh 2025: इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन, वाराणसी और पुरी तक हो सकेगी यात्रा












Click it and Unblock the Notifications