Assembly Election Result MP: सपा सांसद एसटी हसन ने कमलनाथ पर बोला हमला,कहा-'आकाश में उड़ने का यही होता है हाल'

Assembly Election Result: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। प्रदेश में भाजपा बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच सपा सांसद एस टी हसन ने कमलनाथ पर निशाना साधा है।

एसटी हसन ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब व्यक्ति अपना आधार छोड़ देता है तो यही होता है। कमल नाथ घमंड में चूर थे। कहते थे अखिलेश यादव कौन है। ये अहंकार और किसी को अनदेखा करने का परिणाम है।

kamalnath st hasan

सांसद हसन ने कहा कि आदमी को सिर्फ आकाश में ही नहीं देखना चाहिए। बल्कि धरती पर भी निगाहें रखनी चाहिए। आकाश में उड़ने वालों का यही हाल होता है। सपा ने सिर्फ चार सीटे मांगी थी। इन्होंने यह भी नहीं दिया।

हसन ने कहा कि अब इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने की जरूरत है। हम सब और मजबूती से साथ आएंगे।मध्य प्रदेश विधानसभा में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत की ओर तेजी से आगे बढ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज यह जीत जनता की पीएम मोदी में विश्वास को दर्शाता है। पीएम मोदी मध्य प्रदेश की जनता के मन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+